श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारत के 6 खिलाड़ी चोटिल, बढ़ गई टीम इंडिया की टेंशन

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम की टेंशन बढ़ गई है. भारतीय टीम के 6 खिलाड़ी चोटिल चल रहे हैं. ऐसे में भारतीय टीम की टेंशन बढ़ गई है. चोटिल खिलाड़ियों में ज्यादातर टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी शामिल हैं.

Photo Source: X

Photo Source: X

IND vs SL: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 23 जुलाई से होने जा रहा है. इसके बाद भारतीय टीम को श्रीलंका का दौरा करना है, जहां पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज से पहले भारतीय टीम की टेंशन बढ़ गई है. भारत के 6 खिलाड़ी चोटिल चल रहे हैं. ऐसे में अब बीसीसीआई पर सवाल खड़े हो रहे हैं. श्रीलंका दौरे से पहले भारत के 6 अहम खिलाड़ियों का चोटिल होना टीम मैनेजमेंट के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन

भारत के 6 खिलाड़ी चोटिल

इंग्लैंड दौरे पर वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा को भी चोट लगी थी. वह इन दिनों बीसीसीआई के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में हैं. तेज गेंदबाज आकाशदीप पहले से ही वहां रिहैब कर रहे हैं, जबकि वॉशिंगटन सुंदर भी बेंगलुरु पहुंचने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को भी फिटनेस जांच के लिए बेंगलुरु में तलब किया गया है. इसके अलावा हार्दिक पांड्या और नितीश कुमार रेड्डी पहले से ही चोटिल चल रहे हैं.

विज्ञापन

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर को पूरी तरह से फिट नहीं होने के बाद भी टीम में शामिल किया गया था. इन खिलाड़ियों की खराब फिटनेस की वजह से फील्डिंग का स्तर गिरा है और मैच के दौरान खूब कैच भी छूटे हैं.

विज्ञापन

15 अगस्त से दौरे का आगाज

भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से खेला जाएगा. इसके अलावा वनडे सीरीज साल के आखिर में खेली जाएगी. फिलहाल टीम इंडिया जिम्बाब्वे में मौजूद है. हाल ही में भारत ने लगातार 3 सीरीज गंवाई है. आयरलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टी-20 सीरीज में भारत को हार को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से टी-20 सीरीज हराई. फिर इंग्लैंड ने भारत को 3 मैचों की खेली वनडे सीरीज में 2-1 से शिकस्त दी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ