'रन तो रोक सकते हो...', आर अश्विन ने मोहम्मद सिराज पर निकाला 'गुस्सा'

Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज पर आर अश्विन ने कटाक्ष किया है। वह सिराज के प्रदर्शन से नाखुश हैं। इस वजह से अश्विन ने तेज गेंदबाज को खास सलाह भी दी है।

Cricket News - 2025-06-27T173523.231
विज्ञापन

Mohammed Siraj: पूर्व भारतीय खिलाड़ी आर अश्विन ने मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी पर चिंता जताई और उन्हें खास सलाह भी दी। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वह बेअसर भी दिखे थे। साथ ही उन्होंने दिल खोलकर रन भी लुटाया। उनकी गेंदबाजी में भी लाइन लेंथ की कमी दिख रही थी। यही वजह रही कि सिराज पहले मैच में ज्यादा सफल नहीं हो सके। अब अश्विन ने सिराज को लेकर अपना बयान दिया है। अश्विन तेज गेंदबाज के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं।

अश्विन ने दी सलाह

आर अश्विन ने सिराज पर कटाक्ष करते हुए अपने यू ट्यूब चैनल पर कहा कि सिराज से मेरा एक ही सवाल है। क्या आप रन फ्लो को रोक सकते हैं? आपको विकेट लेने की जरूरत नहीं है। लेकिन क्या आप हर ओवर में 4-5 रन नहीं दे सकते? अगर रन लीक हो रहे हैं, तो आपको बुमराह को वापस आक्रमण पर लाना होगा। बुमराह कितने बांध बना पाएंगे? लगातार गेंदबाजी करने से बुमराह थक जाता है, और उसके स्पेल बढ़ जाते हैं, और तब तक साझेदारियां बन जाती हैं। या आपको जडेजा के साथ जाना होगा, जिसे आगे आकर रनों के प्रवाह को रोकना होगा। प्रसिद्ध पहली बार खेल रहा है, और वह अनुभवहीन है। इसलिए सिराज को भरोसेमंद भूमिका निभानी होगी। याद कीजिए कि मोर्ने मोर्कल 20 ओवर में 2/43 गेंदबाजी कैसे करते थे? यही उनकी भूमिका होनी चाहिए

Advertisment

ऐसा था सिराज का प्रदर्शन

सिराज ने पहली पारी में दिशाहिन गेंदबाजी की, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। सिराज ने पहली पारी में 27 ओवर फेंके। इस दौरान उन्होंने 4.51 की इकोनॉमी रेट के साथ रन लुटाए।  उनको दो सफलता भी मिली। हालांकि वह दूसरी पारी में विकेटलेस रहे। उन्होंने 14 ओवर में 51 रन दिए और उन्हें कोई भी विकेट हासिल नहीं हुआ। बुमराह को छोड़कर कोई भी गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर ने भी दिल खोलकर रन लुटाए। यही वजह रही कि भारत को पहला मैच 5 विकेट से गंवाना पड़ा।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ