T20 World Cup 2024 Rahul Dravid: टी20 विश्व कप 2024 का खिताब इस बार टीम इंडिया ने अपने नाम किया। हर कोई विश्व कप जीत की खुशी में डूबा हुआ था। क्योंकि इस पल का हर कोई इंतजार कर रहा था। आईसीसीसी ट्रॉफी को जीतकर टीम इंडिया ने 11 साल का इंतजार खत्म किया। वहीं अब टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने राहुल द्रविड़ को लेकर एक अनसुनी कहानी का खुलासा किया। क्योंकि टीम इंडिया ने राहुल द्रविड़ की कोचिंग में इस खिताब को अपने नाम किया था।
‘राहुल चिल्लाए, रोए और ट्रॉफी को गले लगाया’
टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद पूर्व कोच राहुल द्रविड़ की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं था। इसको लेकर आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा कि मैंने उस पल को महसूस किया जब विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ को बुलाकर उनके हाथों में ट्रॉफी सौंपी थी। जिसके बाद द्रविड़ ने रोते हुए ट्रॉफी को गले लगाया था। उस वक्त द्रविड़ चिल्लाए और रोए। मैंने वो पल देखा जिसको द्रविड़ ने उस वक्त महसूस किया था।
ये भी पढ़ें:- Video: IPL 2025 मेगा ऑक्शन में कप्तान से लेकर कोच तक, हो सकते हैं ये बदलाव
आगे अश्विन ने कहा कि पिछले 2-3 सालों में उन्होंने टीम इंडिया को बेहतर बनाने में बहुत कुछ किया। मुझे पता है वे कितने संतुलित हैं। लोगों के दृष्टिकोष को बदलने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। उन्होंने हर खिलाड़ी के साथ मेहनत करके उनको कुछ न कुछ दिया है। जब-जब भी राहुल घर पर बैठे हैं उस वक्त भी उन्होंने काफी योजना बनाई। उनको पता था आगे क्या करना है और कैसे करना है।
टीम इंडिया ने 11 साल के सूखे को किया खत्म
टी20 विश्व कप 2024 से पहले भारतीय टीम ने आखिरी बार कोई आईसीसी ट्रॉफी 11 साल पहले जीती थी। साल 2013 में भारतीय ने एमएस धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया था। जिसके बाद भारत ने अब 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी को अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: पहले टी20 की Playing 11 में हो सकते हैं ये खिलाड़ी, इन 4 का कट सकता है पत्ता
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: अगर पाकिस्तान नहीं गई टीम इंडिया, PCB पर हो सकती है पैसों की बरसात
संबंधित खबरें
‘भुवनेश्वर पर कोई एहसान नहीं किया’, वसीम जाफर ने सेलेक्टर्स को दिया जवाब
8 mins agoकब होगी मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी? आर अश्विन ने दिया बड़ा अपडेट
9 mins agoश्रीलंका को बड़ा झटका, धनंजय डी सिल्वा ने अचानक छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी
54 mins agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
1 hr agoनाना पाटेकर को विराट कोहली और सचिन ने दी श्रद्धांजलि
1 hr agoभारत की वनडे क्रिकेट में बादशाहत, रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ क्यों खेलने वाले हैं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी
2 hrs agoIPL: पंजाब किंग्स में आया भूचाल, जेम्स होप्स-ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ
3 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
3 hrs agoभुवनेश्वर की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, अश्विन ने की भविष्यवाणी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines