Champions Trophy 2025: अगर पाकिस्तान नहीं गई टीम इंडिया, PCB पर हो सकती है पैसों की बरसात

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी या नहीं इस पर अभी भी संशय बना हुआ है। अगर टूर्नामेंट के दौरान भारत के मैच पाकिस्तान के बाहर होते हैं तो फिर पीसीबी को ज्यादा पैसा मिलेगा।

IND vs PAK

IND vs PAK

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के हाथों में हैं। लेकिन क्या टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी ये बड़ा सवाल बना हुआ है। हालांकि भारत की तरफ से पाकिस्तान जाने के लिए साफ मना कर दिया गया है। पाकिस्तान पूरी कोशिश कर रहा है कि भारतीय टीम वहां आए। इसको लेकर श्रीलंका में आईसीसी ने एक बैठक की।

विज्ञापन

इस बैठक में बीसीसीआई सचिव जय शाह और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी शामिल हुए थे। मीटिंग के बाद भी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है कि क्या टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी। वहीं अब सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रही हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि अगर भारतीय टीम के मैच पाकिस्तान के बाहर होते हैं तो उसके लिए पीसीबी को अधिक पैसा मिलेगा।

विज्ञापन

PCB को मिलेगा फायदा

हाल ही में आईसीसी ने श्रीलंका में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर एक बैठक बुलाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक के बाद भी पता नहीं चल पाया कि क्या भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाएगी। वहीं अब सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रही है जिनमें दावा किया जा रहा है कि अगर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारतीय टीम के मैच पाकिस्तान के बाहर होते हैं तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इसके लिए अतिरिक्त पैसा मिलेगा।

विज्ञापन

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पीसीबी ने जो शेड्यूल जारी किया था, उसके अनुसार टीम इंडिया को अपने सभी मैच लाहौर में खेलने हैं। लेकिन अब ये शेड्यूल बदल सकता है, क्योंकि अगर आईसीसी भी भारत को पाकिस्तान आने के लिए नहीं मना पाती है तो एक बार फिर से टीम इंडिया के मैचों का स्थान बदल सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ