TNPL 2024 R Ashwin: तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2024 के क्वालीफायर 2 में डिंडीगुल ड्रैगन्स और आईड्रीम तिरुप्पुर तमीजहंस के बीच 2 अगस्त को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। इस मैच में डिंडीगुल ड्रैगन्स के कप्तान आर अश्विन का तूफानी अंदाज देखने को मिला। इस मैच में अश्विन ने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उस मैच को जीतकर अश्विन की टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।