Harmanpreet Kaur: महिला टी-20 विश्व कप 2024 की शुरुआत भारतीय टीम के लिए खराब रही। टीम इंडिया को 58 रनों से पराजित होना पड़ा। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में, दोनों ही विभागों में खराब प्रदर्शन किया और टीम को हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत करनी पड़ी। इस मैच में हरमनप्रीत कौर और अंपायर के बीच तीखी झड़प देखने को मिली थी। अब इस मामले में आर अश्विन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। लेकिन उन्होंने थोड़ी देर बाद अपना पोस्ट डिलीट कर दिया।
आर अश्विन की आई प्रतिक्रिया
पहली पारी के 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर कीवी खिलाड़ी केर, ने सिंगल लेने का प्रयास किया। हरमनप्रीत को लगा की कीवी खिलाड़ी एक ही रन लेंगी। लेकिन उन्होंने दो रन ले लिया। इसके बाद हरमन ने गेंद विकेटकीपर को थ्रो की और वह रन आउट भी हो गईं। लेकिन अंपायर ने उन्हें नॉट आउट दिया। दरअसल ओवर खत्म होने पर दीप्ति शर्मा ने तुरंत अपनी शर्ट अंपायर से वापस ले ली थी और अंपायर ने इसकी वजह से कीवी खिलाड़ी को नॉट आउट दिया। जिसके बाद हरमन और अंपायर ने काफी देर तक बहस की। इस मसले पर भारत के दिग्गज ऑलराउंडर आर अश्विन ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “दूसरे रन की शुरुआत से पहले ही ओवर समाप्त कर दिया गया। इसमें वास्तव में किसकी गलती है? हाालांकि अश्विन ने थोड़ी देर बात पोस्ट डिलीट कर दी।
हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने दिया बयान
न्यूजीलैंड के खिलाफ हरमनप्रीत ने गलतियों को माना। उन्होंने हार स्वीकार करते हुए कहा कि आज हमने अच्छा खेल नहीं दिखाया। हमें देखना होगा कि हम किस क्षेत्र में सुधार कर सकते हैं। हमने इस मैच में मौके बनाए। लेकिन उन्होंने हमसे बेहतर क्रिकेट खेला। हमने कई बार 160-170 रन चेज किया है। लेकिन इस पिच पर 10-15 रन ज्यादा हो गए थे।
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 160 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारतीय टीम 19 ओवर में ही 102 रनों पर सिमट गई। भारत को पहले ही मुकाबले में निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: Women’s T20 World cup 2024: क्या खत्म हो जाएगा भारतीय टीम का सेमीफाइनल का सफर? हार के बाद बढ़ी भारत की मुश्किलें
संबंधित खबरें
लक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
17 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
46 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
50 mins agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines