सीएसके से रिलीज हो सकते हैं आर अश्विन, सामने आया बड़े अपडेट

R Ashwin: आर अश्विन आईपीएल 2026 से पहले सीएसके का साथ छोड़ सकते हैं। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा कप्तान संजू सैमसन भी टीम का साथ छोड़ने की बात कर चुके हैं।

Cricket News (2)
विज्ञापन

R Ashwin: आईपीएल 2026 को लेकर सभी टीमें तैयार कर रही हैं। संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ने वाले हैं। उन्होंने टीम से अलग होने की इच्छा जाहिर की है। वहीं दूसरी ओर आर अश्विन भी सीएसके का साथ छोड़ सकते हैं। सीएसके ने पिछले ही सीजन में अश्विन को अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। लेकिन अब उनकी राहें अलग हो सकती है।

अश्विन हो सकते हैं सीएसके से बाहर

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आर अश्विन आईपीएल 2026 से पहले सीएसके से अलग हो सकते हैं। माना जा रहा है कि अनुभवी ऑफ स्पिनर ने अपना मन बना लिया है और उन्होंने फ्रेंचाइजी को इस बारे में बता दिया है। सीएसके के स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की मुलाकात चेन्नई में सीएसके के बड़े अधिकारियों से हुई थी। ऐसा माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन को लेकर चर्चा की होगी।

Advertisment

अश्विन को सीएसके ने 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह सीएसके से पहले राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। साल 2016 से 2024 तक अश्विन ने दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला था। हालांकि अश्विन ने अपना आईपीएल करियर सीएसके के साथ ही शुरू किया था। उन्होंने साल 2009 से लेकर 2015 तक येलो आर्मी का प्रतिनिधत्व किया।

अश्विन के करियर पर एक नजर

आईपीएल में अब तक आर अश्विन ने 220 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 187 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। इसके अलावा उनके बल्ले से भी 705 रन निकले हैं। अश्विन ने भारत के लिए टेस्ट में कमाल की गेंदबाजी की है। उन्होंने 106 टेस्ट मैच में 537 बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया है। इसके अलावा उन्होंने 3503 रन भी बनाए हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ