IND vs ENG: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा इन दिनों क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं. दावा किया जा रहा है कि रोहित अपना आखिरी वनडे मैच लॉर्ड्स में 19 जुलाई को खेलेंगे, जो इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला है. बीसीसीआई के अधिकारियों ने रोहित को साफ बता दिया है कि इंग्लैंड सीरीज के बाद वह उन्हें भारतीय टीम में नहीं देख रहे हैं. अब आर अश्विन ने बीसीसीआई पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने रोहित का समर्थन किया है.
आर अश्विन ने बीसीसीआई को सुनाया
आर अश्विन ने रोहित शर्मा की संन्यास की अटकलों पर उन्हें खूब सुनाया है. उन्होंने कहा “देखिए टीम से ड्रॉप तो कोई भी हो सकता है. वो सेलेक्टर, कप्तान और कोच का काम है. ड्रॉप किया तो खिलाड़ी ये पूछ सकता है कि मैं क्या करूं कि वापस टीम में एंट्री हो. अगर कुछ काम नहीं है तो छोड़ना होगा, उम्र हो गई है तो छोड़ना होगा.”
उन्होंने आगे कहा “अगर किसी ने आपके लिए दो दशकों से अच्छा खेला है, इतने मैच जिताए हैं, तो उनके साथ अच्छे तरीके से बातचीत हो, अच्छे तरीके से उन्हें रास्ता दिखाया जाए. टीम से बाहर करना भी बेहतर तरीके से हो सकता है.”
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: जो रूट की शानदार बल्लेबाजी से पलटा मैच का पासा
रोहित की पड़ेगी जरूरूत
आर अश्विन का मानना है कि रोहित शर्मा को अगर भारतीय टीम से ड्रॉप करना ही था तो ये फैसला चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद ही कर लेना चाहिए था. आपको साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे विश्व कप 2027 में रोहित शर्मा की जरूरत पड़ेगी. रोहित का अनुभव यहां काम आएगा. अश्विन ने माना कि यशस्वी जायसवाल शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन साउथ अफ्रीका में आपको अनुभवी खिलाड़ी की जरूरत पड़ेगी. बहरहाल इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम तीसरा वनडे मैच 19 जुलाई को खेलने के लिए उतरेगी. फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबर है. अब देखना होगा कि रोहित इस सीरीज के बाद क्या फैसला लेते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: ईशान-सुंदर बाहर, राहुल और कुलदीप की एंट्री, लॉर्ड्स वनडे मैच में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
14 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines