टीम मैनेजमेंट पर भड़के आर अश्विन, हेड कोच गौतम गंभीर को सरेआम सुनाई खरी खोटी

R Ahswin: आर अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कुलदीप यादव को लेकर सवाल खड़े किए हैं और गौतम गंभीर को जमकर खरी खोटी सुनाई है. अश्विन का बयान काफी ज्यादा चर्चा में है. इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में वनडे सीरीज में मिली भारतीय टीम को हार के बाद अश्विन भड़क गए हैं.

Photo Source: X

Photo Source: X

R Ashwin: भारतीय टीम ने हाल ही में लगातार खराब प्रदर्शन किए हैं. आईपीएल 2026 के बाद भारतीय क्रिकेट में डाउनफॉल आया है. भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस दौरान भारत ने लगातार 3 सीरीज गंवाई. अब आर अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट पर अपनी भड़ास निकाली है. अश्विन ने कुलदीप यादव को लेकर भी गौतम गंभीर को सुनाया है. आर अश्विन का बयान चर्चा में है.

विज्ञापन

आर अश्विन ने क्या कहा?

कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बाहर रखने पर आर अश्विन का गुस्सा फूटा है. उनका मानना है कि लॉर्ड्स वनडे मैच में कुलदीप यादव को अगर प्लेइंग 11 में मौका मिलता तो वह कमाल कर सकते थे. उन्होंने टीम मैनेजमेंट पर तंज कसते हुए कहा “कुलदीप को बिल्कुल भी नहीं खेलना चाहिए, इसकी कोई जरूरत नहीं है. यह बल्लेबाजों का दौर है, जो कभी भी गेंदबाज के आत्मविश्वास और लय को नहीं समझ सकते. मैं भारतीय क्रिकेट का बहुत बड़ा फैन हूं. मैं हमेशा भारतीय क्रिकेट के बारे में सोचता रहता हूं. यहां तक कि जब आईपीएल चल रहा होता है, तब भी मैं यही सोचता हूं कि इससे भारतीय क्रिकेट को क्या फायदा हो सकता है?”

विज्ञापन

कुलदीप को मिले काफी कम मौके

कुलदीप यादव को काफी कम मौके भारतीय टीम में मिले हैं. गौतम गंभीर के कार्यकाल में अब तक भारतीय टीम ने 104 मैच खेले हैं और उन्हें केवल 38 मैचों की प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. ऐसे में अश्विन ने माना कि कुलदीप यादव पर टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीरो है. अश्विन ने आगे कहा “जसप्रीत बुमराह की गैर-मौजूदगी के बावजूद, आप कुलदीप यादव को नहीं ले रहे हैं. इसका मतलब है कि मैनेजमेंट का कुलदीप यादव पर भरोसा बिल्कुल जीरो है. टीम मैनेजमेंट को कुलदीप यादव पर जरा भी भरोसा नहीं है.” अश्विन ने लॉर्ड्स वनडे मैच से पहले भी कुलदीप की वकालत की थी और प्लेइंग 11 में शामिल करने की सलाह दी थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ