Quinton de Kock: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इन दिनों पाकिस्तान दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 8 नवंबर को इकबाल स्टेडियम फैसलाबाद में खेला जा रहा है. इस मैच में साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी कर रही है. हालांकि टीम की हालत खस्ता है. अफ्रीका 130 रनों पर ही 8 विकेट गंवा चुकी है. हालांकि इसके बावजूद क्विंटन डी कॉक ने विराट कोहली समेत एबी डिविलियर्स और केन विलियमसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
विराट कोहली का टूट गया रिकॉर्ड
वनडे इंटरनेशनल में क्विंटन डी कॉक अब सबसे तेज 7 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में केन विलियमसन और विराट कोहली को पछाड़ दिया, जिन्होंने ऐसा करानामा क्रमश 159 और 161 पारियों में किया था. अब क्विंटन डी कॉक 158 पारी में 7 हजार रन बनाकर दूसरे सबसे तेज रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
पहले स्थान पर साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हाशिम अमला हैं, जिन्होंने 150 पारियों में ऐसा कारनामा किया है.
वनडे में सबसे कम पारियों में 7000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी
हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका) – 150 पारी
क्विंटन डी कॉक (साउथ अफ्रीका) – 158 पारी
केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) – 159 पारी
विराट कोहली (भारत) – 161 पारी
एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका) – 166 पारी
जो रूट (इंग्लैंड) – 168 पारी
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ना बारिश ना खराब रोशनी फिर भी अचानक बीच में रुका मैच, प्लेयर्स लौटे ड्रेसिंग रूम
शानदार फॉर्म में डी कॉक
पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में डी कॉक ने अब तक शानदार खेल दिखाया है. उन्होंने इस सीरीज में 119.50 की औसत के साथ 239 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक के अलावा 2 अर्धशतक शामिल हैं. फिलहाल वनडे सीरीज 1-1 से बराबर है. आखिरी मुकाबला अपने नाम करने वाली टीम सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लेगी. तीसरे मैच में पाकिस्तान की ओर से अबरार अहमद ने शानदार खेल दिखाया. उन्होंने 10 ओवर में 27 रन खर्च कर 4 विकेट लिए.
ये भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं होगा मुकाबला! पाक इस बड़े टूर्नामेंट से हो गया बाहर, टीम इंडिया ने किया क्वालीफाई
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
26 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines