PV Sindhu Storms into French Open 2026 Final: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने फ्रेंच ओपन 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सिंधू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान की हिना अकेची को 2-1 से हराया. इसी के साथ उन्होंने पहली बार फ्रेंच ओपन के खिताबी मुकाबले में एंट्री कर ली. अब रविवार, 25 अक्टूबर को फाइनल में उनका सामना साउथ कोरिया की वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी एन से यंग से होगा. सिंधू के पास इस खिताबी मुकाबले को जीतकर साल का दूसरा सुपर 750 खिताब अपने नाम करने का सुनहरा मौका है.
एक घंटे 13 मिनट तक चला रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला
इसी साल जापान ओपन सुपर 750 का खिताब जीत चुकीं पीवी सिंधू ने फ्रेंच ओपन 2026 में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. 31 वर्षीय सिंधू ने एक घंटे 13 मिनट तक चले सेमीफाइनल मुकाबले में दुनिया की 22वें नंबर की खिलाड़ी हिना अकेची को 21-10, 20-22, 21-16 से शिकस्त दी. हालांकि, सेमीफाइनल के पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच शुरुआत में कड़ी टक्कर देखने को मिली. स्कोर 8-8 से बराबर होने के बाद सिंधू ने तेजी दिखाई और आखिरी 12 में से 11 अंक जीतकर महज 18 मिनट में पहला गेम 21-10 से अपने नाम कर लिया.
वहीं, दूसरे गेम में जापानी खिलाड़ी ने जोरदार वापसी की और सिंधू पर लगातार दबाव बनाए रखा. एक समय पिछड़ने के बाद भारतीय खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाया और स्कोर 16-16 से बराबर कर दिया. इसके बाद सिंधू ने बढ़त भी हासिल कर ली. हालांकि, अकेची ने आखिर में लगातार दो अंक हासिल किए और 22-20 से गेम जीतकर मुकाबले को निर्णायक तीसरे गेम तक पहुंचा दिया.
निर्णायक गेम में सिंधू ने मारी बाजी
तीसरे गेम में पीवी सिंधू ने शानदार शुरुआत की और इंटरवल तक दो अंकों की बढ़त हासिल कर ली. लेकिन अकेची ने भी हार नहीं मानी और स्कोर 15-15 से बराबर कर दिया. मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका था और दोनों खिलाड़ियों के बीच हर अंक के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली. इस अहम मौके पर सिंधू ने अपना अनुभव दिखाया और शानदार प्रदर्शन करते हुए 18-16 की बढ़त बना ली. इसके बाद सिंधू ने शानदार नेट शॉट लगाया और अकेची का अगला शॉट कोर्ट के बाहर चला गया. इससे सिंधू को 4 मैच पॉइंट मिल गए. आखिरकार, सिंधू ने क्रॉस-कोर्ट स्मैश लगाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बना ली.
ये भी पढ़ें- ‘हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है…’ श्रेयस अय्यर ने खोला जीत का राज, तिलक-नीतीश और नमन की जमकर की तारीफ
फाइनल में एन से यंग से मिलेगी कड़ी चुनौती
सेमीफाइनल में शानदार जीत के बाद अब पीवी सिंधू की नजरें खिताब पर होंगी. हालांकि, फाइनल में सिंधू के सामने दुनिया की नंबर-1 बैडमिंटन खिलाड़ी एन से यंग जैसी मजबूत प्रतिद्वंद्वी होंगी, जिनके खिलाफ भारतीय खिलाड़ी का पिछला रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक 10 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें सिंधू को एक भी जीत नहीं मिली है. इस साल इंडोनेशिया ओपन और सिंगापुर ओपन में भी सिंधू को साउथ कोरिया की शटलर के खिलाफ सीधे गेमों में हार का सामना करना पड़ा था. सिंधू ने इसी साल जुलाई में जापान ओपन सुपर 750 का खिताब जीता था. अब फ्रेंच ओपन का फाइनल जीतकर वह इस साल अपना दूसरा सुपर 750 खिताब हासिल कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें- 72 साल का इंतजार खत्म, हरमीत-यशस्विनी की जोड़ी ने एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रचा इतिहास
संबंधित खबरें
WWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
1 hr agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार की वापसी फीकी, 2 मैच में लुटाए 99 रन
1 hr agoTriple H ने WWE Crown Jewel 2026 के लिए किया भयानक मैच का ऐलान
2 hrs ago'हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है…' श्रेयस अय्यर ने खोला जीत का राज
2 hrs agoIND vs NZ: तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में पलट दिया मैच
2 hrs agoदूसरे टी20 में बने 5 बड़े रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों ने अपने नाम की उपलब्धि
2 hrs agoतिलक-नीतीश का बड़ा कारनामा, तोड़ा पठान भाइयों का 17 साल पुराना रिकॉर्ड
3 hrs agoगंभीर का गुरुमंत्र पड़ा न्यूजीलैंड पर भारी, तिलक वर्मा ने खोला बड़ा राज
3 hrs agoतिलक वर्मा समेत 3 भारतीयों ने पलटा मैच, सैंटनर भी हुए कायल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines