72 साल का इंतजार खत्म, हरमीत-यशस्विनी की जोड़ी ने एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रचा इतिहास

Yashaswini Ghorpade and Harmeet Desai: हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े की भारतीय जोड़ी ने एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में मिक्स डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. भारत को 72 सालों के लंबे इंतजार के बाद इस टूर्नामेंट के मिक्स्ड डबल्स इवेंट में मेडल मिला है.

Yashaswini Ghorpade and Harmeet Desai

72 साल बाद भारत ने एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में जीता मेडल (PIC Credit - X)

Yashaswini Ghorpade and Harmeet Desai win Bronze Medal: एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप से भारत के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े की भारतीय जोड़ी ने ताशकंद में एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 में मिक्स डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है. ब्रॉन्ज जीतने के साथ ही हरमीत-यशस्विनी की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है. भारत को 72 सालों के लंबे इंतजार के बाद एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप के मिक्स्ड डबल्स इवेंट में मेडल मिला है. इसी के साथ हरमीत और यशस्विनी इस टूर्नामेंट में मेडल जीतने वाली तीसरी भारतीय मिक्स्ड डबल्स जोड़ी बन गई हैं.

विज्ञापन

हरमीत-यशस्विनी ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज मेडल

हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े की भारतीय जोड़ी ने एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 में काफी शानदार प्रदर्शन किया. भारतीय जोड़ी का सफर सेमीफाइनल में जापान के सोरा मात्सुशिमा और मिवा हारिमोटो के खिलाफ हार के साथ समाप्त हुआ. जापानी जोड़ी ने 11-9, 11-9, 11-8 से तीनों सेट अपने नाम करते हुए भारत को 3-3 से हराया. हालांकि, हरमीत-यशस्विनी ने पहले ही साउथ अफ्रीका को क्वार्टर फाइनल में 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही मेडल पक्क कर लिया था.

विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल मैच में हरमीत-यशस्विनी एक समय 1-2 से पीछे चल रहे थे और भारतीय जोड़ी पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था. हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव में हार नहीं मानी और शानदार वापसी करते हुए मुकाबले का रुख पलट दिया. दोनों ने निर्णायक गेम में बेहतरीन तालमेल दिखाया, जिसके दम पर साउथ कोरिया को 3-2 से शिकस्त दी और भारत के लिए मेडल पक्का कर दिया. सेमीफाइनल में हार के साथ हरमीत-यशस्विनी को ब्रॉन्ज मेडल से संतुष्ट करना पड़ा. हालांकि, उनकी इस कामयाबी ने भारतीय टेबल टेनिस के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें- Asian Para Games: शीतल-तोमन की जोड़ी ने तीरंदाजी में रचा इतिहास, गोल्ड जीतकर लूटी वाहवाही

विज्ञापन

1954 के बाद भारत को मिला मिक्स्ड डबल्स में मेडल

एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारत को मिक्स्ड डबल्स का पिछला मेडल साल 1954 में मिला था. उस समय यतिन और मीना की भारतीय जोड़ी ने सिंगापुर में आयोजित इस टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. इसके बाद से भारतीय टेबल टेनिस को इस टूर्नामेंट के मिक्स्ड डबल्स इवेंट में पोडियम पर पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. अब 72 साल बाद हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इस सूखे को खत्म कर दिया है.

इसी के साथ हरमीत और यशस्विनी इस टूर्नामेंट में मेडल जीतने वाली तीसरी भारतीय मिक्स्ड डबल्स जोड़ बन गई हैं. बता दें कि, 1952 में सिंगापुर में आयोजित पहली एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में गुल नासिकवाला और कल्याणपुर जयंत की भारतीय जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Asian Para Games: भारतीय एथलीटों ने रचा इतिहास, पार किया 100 मेडल का आंकड़ा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ