Ashutosh Singh
Read More
---विज्ञापन---
Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 एशिया एशिया कप में भारत का मुकाबला जापान से हुआ था। इस मैच में टीम इंडिया ने जापान को 211 रनों से हरा दिया है। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 339 रन बनाए थे। जवाब में जापान की टीम 50 ओवर में 128 रन ही बना सकी। इस मैच में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार से फेल हो गए हैं। उन्होंने जापान के खिलाफ 23 रन बनाए।
इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी वो सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद उनकी आलोचना हो रही है। इससे पहले आईपीएल ऑक्शन में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसी के साथ वो 13 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। फिलहाल अभी वैभव सूर्यवंशी के पास एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करके फॉर्म में वापसी करने का मौका है। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.