PV Sindhu Created History: भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने जापान ओपन 2026 में इतिहास रच दिया. उन्होंने फाइनल में अकाने यामागुची का सामना किया और 50 मिनट तक चले इस मैच में जीत दर्ज की. इसी के साथ पीवी सिंधु जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं. इससे पहले कभी भी भारत के किसी खिलाड़ी ने जापान ओपन नहीं जीता था. सिंधु ने अपनी ऐतिहासिक जीत से भारत का सालों का सूखा खत्म कर दिया.
पीवी सिंधु ने रच डाला इतिहास
पीवी सिंधु और अकाने यामागुची के बीच जापान ओपन 2026 टाइटल के लिए टोक्यो मेट्रोपोलिटियन जिम्नेजियम में मैच हुआ. गेम 1 में अकाने ने शुरुआत में बढ़त हासिल की, लेकिन सिंधु स्कोर 17-17 पर ले आईं. इसके बाद उन्होंने लगातार चार पॉइंट दर्ज करके गेम 1 को 21-17 से अपने नाम किया.
गेम 2 में सिंधु ने मोमेंटम जारी रखा और उन्होंने दूसरा गेम भी 21-17 से अपने नाम किया. यह मुकाबला 50 मिनट तक चला और दो राउंड में जीत के साथ पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर 750 का खताब जीता. इसी के साथ वो जापान में इस बड़े खिताब को जीतने वाली पहली भारतीय बनीं.
ये भी पढ़ें:- लियोनेल मेसी का महारिकॉर्ड ध्वस्त! ये धाकड़ खिलाड़ी बना FIFA World Cup इतिहास का नया ‘किंग’
सिंधु ने 19 महीने बाद जीता कोई टूर्नामेंट
पीवी सिंधु ने जापान ओपन 2026 में जीत के साथ 19 महीने का सूखा खत्म किया. उन्होंने दिसंबर 2024 में सईद मोदी इंटरनेशनल टाइटल जीता था. इसके बाद BWF वर्ल्ड टूर पर वो खिताब जीतने में लगातार असफल हो रही थीं. आखिरकार जापान ओपन में उन्होंने खिताबों का सूखा खत्म किया. बता दें कि पूरे टूर्नामेंट में सिंधु ने डॉमिनेट किया और फाइनल भी शानदार अंदाज में अपने नाम किया. जीत के साथ सिंधु ने यामागुची पर हेड-टू-हेड में बढ़त जारी रखी. अब तक सिंधु ने अकाने को 16 मैचों में मात दी है, वहीं जापान की बैडमिंटन स्टार ने 14 मैचों में पीवी सिंधु को हराया है.
ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup: एम्बाप्पे की फ्रांस का फिर टूटा ‘घमंड’, इंग्लैंड ने अहम मैच में 6-4 से चटाई धूल
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines