Indian Premier League 2025: आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स ने बड़ा फैसला लेते हुए हेड कोच ट्रेवर बेलिस और क्रिकेट विकास के प्रमुख संजय बांगर से अलग होने का फैसला लिया है। बेलिस को पिछले साल टीम का हेड कोच बनाया गया था, जहां उन्होंने भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले की जगह ली थी। पंजाब की टीम का प्रदर्शन आईपीएल में कुछ सालों से अच्छा नहीं रहा है, जहां टीम पिछले दस साल में एक भी बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी। साथ ही टीम अब तक एक बार भी ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है। टीम पिछले साल आठवें और इस साल नौवें स्थान पर रही थी।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: भारत-बांग्लादेश मैच से पहले आई बड़ी आफत, कानपुर टेस्ट में संकट के ‘बादल’
कई टीमों को खिताब दिला चुके हैं बेलिस
ऑस्ट्रेलिया के बेलिस ने इंग्लैंड के साथ 2019 वर्ल्ड कप, कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ दो आईपीएल खिताब, सिडनी सिक्सर्स के साथ बिग बैश लीग सहित कई टीमों के कोच के रूप में दुनिया भर में खिताब जीते हैं। आईपीएल 2025 से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब नए सीजन में नए स्टाफ के साथ एंट्री करने को उत्सुक है। बांगर और बेलिस को हटाना इस रणनीति का हिस्सा है, क्योंकि फ्रेंचाइजी अब मैदान पर इसके बाद दोनों जगह अपने को फिर से बनाना चाहती है।
पंजाब ने नियमित तौर पर बदले हैं कोच
कुंबले 2020 से लेकर 2022 तक टीम के हेड कोच रहे थे और इस दौरान टीम एक बार भी प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी। बता दें कि पंजाब नियमित तौर पर कोच बदलता रहता है। टीम ने 2016 में हेड कोच के पद से संजय बांगर की छुट्टी करके कुंबले को कोच बनाया था। फ्रेंचाइजी अब एक नए कप्तान की तलाश में भी होगी, क्योंकि शिखर धवन ने इस साल की शुरुआत में ‘प्रेरणा की कमी’ का हवाला देते हुए क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की थी।
पोंटिंग बने हैं टीम के हेड कोच
पंजाब ने हाल ही में पोंटिंग को अपने साथ जोड़ा है, जो दिल्ली कैपिटल्स के साथ सात साल बिताने के बाद टीम से अलग हो गए। इस पर पोंटिंग ने कहा, ‘आईपीएल में वापसी करके मैं बहुत खुश हूं। यह मेरी लाइफ का बहुत बड़ा हिस्सा रहा है। मुझे आईपीएल में दस या 11 साल हो गए हैं। आईपीएल में जो चीज मुझे वापस खींचती है, वह क्रिकेट का लेवल और खिलाड़ियों की गुणवत्ता है जिनके साथ आपको काम करने का मौका मिलता है।’
ये भी पढ़ें:- कानपुर में 4 ओवर भी नहीं खेल पाए विराट कोहली, नेट बॉलर ने 2 बार किया बोल्ड
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines