IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स की बढ़ गईं मुश्किलें, स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

 Punjab Kings IPL 2026: आईपीएल 2026 की तैयारियां अपने चरम पर हैं. सभी टीमों की तैयारियां लगभग पूरी भी हो गई हैं. सीजन से पहले पंजाब किंग्स की टेंशन में इजाफा हुआ है. टीम का स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया है. स्टार खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग से भी बाहर होना पड़ा है. स्टार खिलाड़ी अपनी पेस के लिए जाना जाता है.

पंजाब किंग्स आईपीएल 2025

पंजाब किंग्स आईपीएल 2025

Punjab Kings: आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमें अपनी तैयिरियों में जुट गई हैं. 16 दिसंबर को मिनी ऑक्शन के जरिए सभी टीमें ने अपने स्क्वाड पूरे कर लिए हैं. आईपीएल 2025 में आरसीबी के खिलाफ फाइनल खेलने वाली पंजाब किंग्स भी इस बार खिताब जीतने की पूरी तैयारी में है. हालांकि टूर्नामेंट से पहले ही टीम का स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया है, जिसके बाद इस खिलाड़ी को बिग बैश लीग से भी बाहर होना पड़ा.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स की बढ़ी मुसीबतें

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन 3 जनवरी को बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स के लिए खेलने को तैयार थे. लेकिन अब पिंडली की चोट के कारण वह बीबीएल से बाहर हो गए हैं. थंडर ने अपने बयान में कहा कि हमें बेहद दुख है कि लॉकी इस साल हमारे साथ नहीं होंगे. वह न केवल हर तरह की परिस्थितियों में अविश्वसनीय अनुभव के साथ 150 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं, बल्कि वह वास्तव में क्रिकेट के सबसे अच्छे इंसानों में से एक हैं और उन्होंने हमारी टीम की संस्कृति में भी बहुत योगदान दिया है.

विज्ञापन

2 करोड़ रुपये में हुए हैं रिटेन

पंजाब किंग्स ने लॉकी फर्ग्यूसन को आगामी आईपीएल सीजन के लिए 2 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. हालांकि अब उनकी चोट से पंजाब किंग्स की मुसीबत बढ़ गई है. लॉकी फर्ग्यूसन पंजाब के अहम खिलाड़ी हैं. क्योंकि इस तेज गेंदबाज के पास रफ्तार की कोई कमी नहीं है. उन्होंने पंजाब के लिए आईपीएल 2025 में 4 मैच खेले थे और 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. लॉकी फर्ग्यूसन को आईपीएल में अच्छा खासा अनुभव है. उन्होंने अब तक 5 आईपीएल टीमों के लिए 49 मैच में 51 विकेट दर्ज किए हैं.

विज्ञापन

पंजाब किंग्‍स का पूरा स्‍क्‍वाड

अर्शदीप सिंह, अजमतुल्‍लाह ओमरजई, हरनूर सिंह पन्‍नू, हरप्रीत बराड़, लोकी फर्ग्‍यूसन, मार्को यानसेन, मार्कस स्‍टोइनिस, मिच ओवन, मुशीर खान, नेहल वाधेरा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, शशांक सिंह, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश हेगड़े, विष्‍णु विनोद, वैशाक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कूपर कोनोली, बेन ड्वारहुईस, प्रवीण दुबे और विशाल निशाद.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ