हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MI vs PBKS: मुंबई को हराकर पंजाब किंग्स ने लगाया जीत का चौका, अय्यर-प्रभसिमरन की तूफानी पारी के आगे सरेंडर हुई 5 बार की चैंपियंस

MI vs PBKS: 16 अप्रैल को आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में मुंबई की ओर से क्विंटन डी कॉक और नमनधीर ने शानदार पारी खेली, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

MI vs PBKS: 16 अप्रैल को आईपीएल 2026 का कारवां मुंबई पहुंचा, जहां पर मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी मुंबई इंडियंस ने 195 रन बनाए.

मुंबई की ओर से क्विंटन डी कॉक ने शतकीय पारी खेली, जबकि नमनधीर ने अर्धशतक जमाया. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज मुंबई के लिए खासा कमाल नहीं कर सका. वहीं, पंजाब की ओर से श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली और जीत में अहम योगदान निभाया. पंजाब ने 7 विकेट से मुंबई को हरा दिया.

क्विंटन डी कॉक की शतकीय पारी

मुंबई इंडियंस को इस मैच में खराब शुरुआत मिली थी. सलामी बल्लेबाज रियान रिकलटन 8 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. अर्शदीप सिंह ने दूसरे ही ओवर में दोनों बल्लेबाजों को चलता किया था. इसके बाद एक छोर से क्विंटन डी कॉक एक छोर से खड़े रहे और अंत तक नाबाद भी रहे. डी कॉक ने 60 गेंदों में 112 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके के अलावा 7 छक्के शामिल थे.

विज्ञापन

उनका साथ नमनधीर ने भी दिया. उन्होंने 31 गेंदों में 50 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या खासा कमाल नहीं कर सके. उन्होंने 12 गेंदों में 14 रन बनाए. जबकि, शेरफेन रदरफोर्ड ने 5 गेंदों में 1 रन बनाए. वहीं, तिलक वर्मा 3 गेंदों में 8 रन बनाकर रन आउट हुए. इस तरह मुंबई ने अपने घरेलू मैदान पर 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए. पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 22 रन खर्च कर 3 विकेट लिए. जबकि मार्को यान्सन और शशांक सिंह को 1-1 सफलता मिली.

पंजाब की धमाकेदार जीत

196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स को भी खराब शुरुआत मिली. प्रियांश आर्य 9 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कूपर कोनोली ने 12 गेंदों में 17 रनों की पारी खेली. इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक जमाया. अय्यर के बल्ले से 35 गेंदों में 66 रन निकले. इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों में नाबाद 80 रन बनाए. उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए. इस तरह पंजाब ने 16.3 ओवर में ही 198 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola