PSL 2026 Eliminator 1: हैदराबाद ने मुल्तान सुल्तांस को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर, माज सदाकत और उस्मान खान चमके

PSL 2026 Eliminator 1: हैदराबाद किंग्समेन ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के पहले एलिमिनेटर मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुल्तान की टीम ने 160 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे हैदराबाद की टीम ने 15.2 ओवर में ही हासिल कर लिया.

PSL 2026 Eliminator 1

PSL 2026 Eliminator 1

PSL 2026 Eliminator 1: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के पहले एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान सुल्तांस को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. बुधवार (29 अप्रैल) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुल्तान की टीम ने 9 विकेट पर 159 रन बनाए थे. जवाब में हैदराबाद की टीम ने 15.2 ओवर में ही 2 विकेट पर 162 रन बनाकर मैच जीत लिया. हैदराबाद की ओर से माज सदाकत और उस्मान खान ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. माज ने नाबाद 64 रनों की पारी खेली और इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया.

विज्ञापन

माज सदाकत और उस्मान खान ने जड़ा अर्धशतक

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद किंग्समेन की की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 18 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा. कप्तान मार्नस लाबुशेन सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, उनके साथी ओपनर माज सदाकत क्रीज पर टिके रहे और विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान के साथ 102 रनों की साझेदारी कर मैच का रुख बदल दिया. माज और उस्मान दोनों ने शानदार अर्धशतक जड़ा और मुल्तान के गेंदबाजों की जमकर खबर ली.

विज्ञापन

माज ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर नाबाद 64 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. वहीं, उस्मान ने 35 गेंदों में 64 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. अंत में सैम अयूब ने 15 गेंदों में नाबाद 15 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. मुल्तांस सुल्तांस की ओर से सिर्फ मुहम्मद इस्माइल एक विकेट चटकाने में सफल रहे.

ये भी पढ़ें- MI vs SRH: हेड-क्लासेन की तूफानी पारी से हैदराबाद ने मारी बाजी, घर पर ‘शर्मसार’ हुई मुंबई इंडियंस

ऐसी रही मुल्तान सुल्तांस की पारी

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुल्तान सुल्तांस की शुरुआत बेहद खराब रही और 52 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. ओपनिंग करने उतरे साहिबजादा फरहान और स्टीव स्मिथ सस्ते में ही पवेलियन लौट गए. फरहान ने 15 रन बनाए, जबकि स्मिथ भी सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद जॉश फिलिप 6 रन, एश्टन टर्नर 9 रन और अराफात मिन्हास मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, शान मसूद ने पारी को संभालने की कोशिश की और 46 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों के साथ नाबाद 69 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

वहीं, मोहम्मद नवाज ने 19 गेंदों में 18 रन का योगदान दिया, लेकिन वह भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए. वहीं, टीम के 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके और टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन ही बना सकी. हैदराबाद की ओर से मोहम्मद अली, अकिफ जावेद और हुनैन शाह ने 2-2 विकेट चटकाए. इनके अलावा, सैम अयूब और ग्लेन मैक्सवेल को भी 1-1 सफलता मिली. अब हैदराबाद की टीम 1 मई को दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड से भिड़ेगी, जिसकी विजेता टीम 3 मई को फाइनल में पेशावर जाल्मी का सामना करेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ