PSL छोड़ेंगे विदेशी खिलाड़ी! Operation Sindoor से उड़ी रातों की नींद

PSL 2025: भारत द्वारा पाकिस्तान और POK में की गई एयर स्ट्राइक के बाद विदेशी खिलाड़ी भी दहशत में दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद विदेशी खिलाड़ी पीएसएल छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

PSL 2025

PSL 2025: पाकिस्तान में इन दिनों पीएसएल 2025 खेला जा रहा है। जिसमें कई विदेशी खिलाड़ी भी खेल रहे हैं। वहीं भारत द्वारा पाकिस्तान और POK में की गई एयर स्ट्राइक के बाद पीएसएल में खेल रहे विदेशी खिलाड़ी डर गए हैं। जिसके बाद रिपोर्ट सामने आ रहा है कि कुछ विदेशी खिलाड़ी अब पीएसएल को छोड़कर जाना चाहते हैं।

इंग्लैंड के खिलाड़ी छोड़ना चाहते हैं पीएसएल

भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की थी कि पीएसएल के मैच तय कार्यक्रम के मुताबिक ही खेले जाएंगे। हालांकि अब इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी इसको लेकर चिंतित है और पीएसएल को छोड़ना चाहते हैं। पीएसएल में इंग्लैंड के सैम बिलिंग्स, जेम्स विंस, टॉम करन, डेविड विली, क्रिस जॉर्डन, टॉम कोहलर-कैनमोर और ल्यूक वुड जैसे खिलाड़ी खेल रहे हैं। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक डेविड विली और क्रिस जॉर्डन ने मुल्तान सुल्तान्स को कहा है कि वे पीएसएल को छोड़कर जाना चाहते हैं क्योंकि उनकी टीम भी प्लेऑफ की रेस से बाहर है और टीम का महज एक लीग मैच बचा है।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड और प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन कथित तौर पर खिलाड़ियों के संपर्क में हैं, हालांकि, उन्होंने अभी तक खिलाड़ियों को देश छोड़ने का निर्देश नहीं दिया है।

पहलगाम अटैक के बाद भारत की एयर स्ट्राइक

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने मासूम पर्यटकों को निशाना बनाते हुए उनको जान से मार दिया था। जिसके बाद से पूरे भारत में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। अब भारत ने पाकिस्तान और POK में आतंकवादियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करके करारा जवाब दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ