IPL 2025: हार से बिगड़ा समीकरण, अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है KKR, समझें पूरा गणित

IPL 2025: सीएसके से मिली हार के बाद केकेआर के लिए प्लेऑफ का समीकरण बिगड़ गया है, लेकिन अभी भी केकेआर पूरी तरह से बाहर नहीं हुई है।

KKR

IPL 2025 KKR vs CSK: डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को बीती रात आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ केकेआर के लिए प्लेऑफ की राह काफी कठिन हो गई है। हालांकि केकेआर के पास अभी भी प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने का मौका है।

6वें पायदान पर है केकेआर

कोलकाता नाइट राइडर्स के 12 मैच पूरे हो चुके हैं। जिसमें केकेआर को 5 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल 11 पॉइंट्स के साथ केकेआर छठे पायदान पर बनी हुई है। अभी केकेआर के पास 2 मैच बचे हैं अगल केकेआर ये दोनों मैच जीत जाती है तो उसके फिर 15 अंक हो जाएंगे।

उसके बाद केकेआर की नजरें मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैचों पर होगी। क्योंकि ये टीमें अपने सभी मैच जीतकर केकेआर से ज्यादा पॉइंट्स हासिल कर सकती है। ऐसे में केकेआर चाहेगी कि दिल्ली और मुंबई 2-2 और लखनऊ 1 मैच हार जाए। दिल्ली कैपिटल्स के 2 मैच हारने के बाद केकेआर और दिल्ली के 15-15 अंक रह जाएंगे, जिसके बाद नेट रनरेट के हिसाब से टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी।

दिल्ली और केकेआर में किसका नेट रनरेट बेहतर

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 11 मैचों के बाद 13 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर बनी हुई है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स का नेट रनरेट +0.362 का है। वहीं केकेआर की टीम 11 अंक के साथ छठे पायदान पर है और उसका नेट रनरेट +0.193 का है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ