हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पहले IPL फिर PSL में अब्दुल समद का धमाका, 19 अप्रैल का दिन बन गया खास!

IPL 2025: 19 अप्रैल के दिन पहले आईपीएल में एलएसजी के अब्दलु समद का धमाका देखने को मिला। फिर पीएसएल 2025 में पेशावर जाल्मी के अब्दुल समद ने विस्फोटक पारी खेली।

विज्ञापन
abdul samad

IPL 2025: आईपीएल 2025 में बीती रात लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रन से मात दी, इस मैच में एलएसजी के बल्लेबाज अब्दुल समद की विस्फोटक पारी देखने को मिली थी। दूसरी तरफ पीएसएल 2025 में भी अब्दुल समद का जलवा देखने को मिला। 19 अप्रैल का दिन दोनों अब्दुल समद के लिए बेहद खास रहा। दोनों की टीमों को भी जीत हासिल हुई। दोनों ही खिलाड़ियों का नाम एक जैसा है।

IPL में अब्दुल समद का विस्फोट अंदाज

एलएसजी बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच में लखनऊ की तरफ से अब्दुल समद ने विस्फोटक पारी खेली थी। इस मैच में समद ने 10 गेंदों पर ताबतोड़ नाबाद 30 रन बनाए थे। जिसमें 4 छक्के शामिल थे। उनकी इस इम्पैक्टफुल छोटी पारी के चलते एलएसजी 180 के स्कोर तक पहुंच पाई थी। इसके बाद आखिर में एलएसजी ने इस मैच को 2 रन से जीत लिया था। एलएसजी की जीत में समद ने अहम भूमिका निभाई।

PSL में अब्दुल समद का धमाका

दूसरी तरफ पाकिस्तान सुपर लीग 2025 में भी अब्दुल समद का जलवा देखने को मिला। बीती रात पीएसएल 2025 में मुल्तान सुल्तान्स और पेशावर जाल्मी के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में पेशावर जाल्मी की तरफ से अब्दुल समद ने 14 गेंदों पर 40 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इस मैच में पेशावर जाल्मी ने मुल्तान सुल्तान्स को 120 रन से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पेशावर जाल्मी ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 227 रन बनाए थे। जिसमें कोहलर के 52, मोहम्मद हारिस के 45, अब्दुल समद के 40, तलत के 37 और मिचेल ओवेन के 34 रन शामिल रहे। वहीं इस मैच में एक बार फिर से पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम फ्लॉप साबित हुए। बाबर के बल्ले से महज 2 रन ही निकले थे। इसके बाद 228 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुल्तान सुल्तान्स की टीम 15.5 ओवर में 107 रन परी ढेर हो गई थी।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: जीत के बाद शुभमन गिल पर BCCI का एक्शन, इस गलती की मिली सजा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola