IPL 2025: जीत के बाद शुभमन गिल पर BCCI का एक्शन, इस गलती की मिली सजा

IPL 2025 GT vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेले गए मैच में स्लो ओवर रेट के चलते गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है।

IPL 2025 Shubman Gill

IPL 2025 Shubman Gill

IPL 2025 GT vs DC: आईपीएल 2025 में बीते दिन 2 मुकाबले देखने को मिले। पहला मैच गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में गुजरात ने 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी। हालांकि जीत के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर बीसीसीआई ने एक्शन लेते हुए जुर्माना भी लगाया।

विज्ञापन

शुभमन गिल पर लगा जुर्माना

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अभी तक इस सीजन 6 कप्तानों पर स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना लग चुका है। बीते दिन अहमदाबाद में भयंकर गर्मी देखने को मिली, जिसके चलते मैच में देरी देखने को मिली। गर्मी के चलते कई खिलाड़ी डिहाइड्रेशन और ऐंठन से भी जूझते हुए दिखाई दिए थे।

विज्ञापन

आईपीएल के आधिकारिक बयान के मुताबिक, आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत गुजरात का यह इस सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट उल्लंघन से संबंधित है। जिसके चलते फिलहाल जुर्माना केवल कप्तान पर लगाया गया है।

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से जीता मैच

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए थे। दिल्ली की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए थे। इसके अलावा आशुतोष शर्मा ने 37, करुण नायर और ट्रिस्टन स्टब्स ने 31-31 रन की पारी खेली थी। वहीं गुजरात टाइटंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

इसके बाद गुजरात टाइटंस ने इस लक्ष्य को 19.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 97 रन की नाबाद पारी खेली थी। जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं शेरफेन रदरफोर्ड ने 43 रन बनाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ