हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SRH vs LSG: एडम जंपा OUT, राहुल चाहर की एंट्री, लखनऊ के खिलाफ ऐसी हो सकती है हैदराबाद की धांसू प्लेइंग इलेवन

Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हो सकती है।

विज्ञापन

Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants: आईपीएल 2025 के अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को धूल चटाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद अपना दूसरा मुकाबला 27 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजीव गांधी स्टेडियम में खेलने के लिए उतरेगी। एलएसजी के खिलाफ इस मैच में हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव हो सकता है। माना जा रहा है कि कप्तान पैट कमिंस एडम जंपा की जगह राहुल चाहर को मौका दे सकते हैं।

सलामी जोड़ी पर एक नजर

सलामी जोड़ी के रूप में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड नजर आ सकते हैं। दोनों खिलाड़ी लगातार हैदराबाद के लिए ओपन कर रहे हैं। अभिषेक शर्मा ने पिछले मैच में 11 गेंदों में 24 रन बनाए थे, जबकि ट्रेविस हेड ने 47 गेंदों में 106 रनों की पारी खेली थी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी भी निभाई थी।

मध्यक्रम में ये नाम शामिल

राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले ईशान किशन नंबर 3 पर मोर्चा संभाल सकते हैं। उन्होंने 47 गेंदों में 106 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा नंबर 4 पर नितीश रेड्डी नजर आ सकते हैं। लोअर मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन के अलावा अनिकेत वर्मा और अभिनव मनोहर मोर्चा संभाल सकते हैं।

विज्ञापन

क्या श्रेयस अय्यर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वापस हासिल करने में सफल रहेंगे?

View Results

विज्ञापन

गेंदबाजी विभाग में हो सकता है बदलाव

राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद की ओर से एडम जंपा को सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मौका दिया गया था। लेकिन वह महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 4 ओवर में 48 रन खर्च कर 1 विकेट लिए थे। ऐसे में कप्तान पैट कमिंस उनकी जगह पर राहुल चाहर को मौका दे सकते हैं। उनके अलावा अभिषेक शर्मा स्पिन डिपार्टमेंट के लिए अहम भूमिका में हो सकते हैं। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, पैट कमिंस और सिमरजीत सिंह को मौका मिलने की उम्मीद है।

एसआरएच की संभावित प्लेइंग इलेवन

ट्रैविस हेड , अभिषेक शर्मा , ईशान किशन , नितीश कुमार रेड्डी , हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर) , अनिकेत वर्मा , अभिनव मनोहर , पैट कमिंस (कप्तान) , सिमरजीत सिंह , हर्षल पटेल , मोहम्मद शमी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: NZ vs PAK: 5 बड़े बदलाव करने के बाद भी इज्जत नहीं बचा पाया पाकिस्तान, 1-4 से गंवाई सीरीज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola