NZ vs PAK: 5 बड़े बदलाव करने के बाद भी इज्जत नहीं बचा पाया पाकिस्तान, 1-4 से गंवाई सीरीज

NZ vs PAK: 26 मार्च को न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पांचवें टी-20 हरा दिया। पाकिस्तान को सीरीज 1-4 से गंवानी पड़ी।

PAK (17)

NZ vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां पर 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी। सीरीज का पांचवां मुकाबला 26 मार्च को खेला गया, जिसमें पाकिस्तान को इस मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में कीवी टीम के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और शानदार जीत हासिल की। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को आखिरी मुकाबले में हराकर सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमा जमा लिया। न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीत हासिल कर ली। पाकिस्तान ने इस मैच की प्लेइंग इलेवन में पांच बड़े बदलाव किए थे। इसके बाद भी पाकिस्तान को इस मैच में हार नसीब हुई।

विज्ञापन

पाकिस्तान ने बनाए थे 128 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए थे, पाकिस्तान को खराब शुरुआत मिली। क्योंकि सलामी बल्लेबाज हसन नवाज ने 3 गेंदों में 0 रन बनाए, जबकि मोहम्मद हारिस ने 17 गेंदों में 11 रन बनाए। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए औमैर यूसुफ ने भी निराश किया। उन्होंने 7 रन बनाए। वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सलमान अली आगा ने 39 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शादाब खान ने 20 गेंदों में 28 रन बनाए।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने हासिल किया लक्ष्य

129 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने शानदार बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट ने 38 गेंदों में 97 रनों का नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 छक्के के अलावा 6 चौके शामिल थे। वहीं फिन एलन ने 12 गेंदों में 27 रनों की धुआंधार पारी खेली। न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और इस मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। 5 मैचों की खेली गई इस सीरीज में पाकिस्तान ने केवल दूसरा मैच अपने नाम किया था। बचे हुए 4 मैच में उसे निराशा हाथ लगी।

विज्ञापन

क्या श्रेयस अय्यर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वापस हासिल करने में सफल रहेंगे?

विज्ञापन

विज्ञापन

जेम्स नीशम ने लिए 5 विकेट

न्यूजीलैंड को मिली इस जीत का श्रेय जेम्स नीशम को भी जाता है, क्योंकि उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से इस मैच में पंजा खोला। उन्होंने 2 ओवर में 22 रन खर्च कर 5 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा जैकब डफी ने 2 विकेट झटके। वहीं पाकिस्तान की ओर से सुफिया मुकीम ने 2 विकेट झटके।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ