Pro Kabaddi League 2025: प्रो कबड्डी लीग 2025 में 38वां मैच हरियाणा स्टीलर्स और पटना पायरेट्स के बीच खेला गया। इस मैच को हरियाणा स्टीलर्स ने 43-32 से अपने नाम किया। इस मैच को जीतने के साथ ही हरियाणा स्टीलर्स को पॉइंट्स टेबल में भी तगड़ा फायदा मिला है। मैच में हरियाणा स्टीलर्स के शिवम पतारे का कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला। रेड से लेकर टेकल तक में शिवम ने शानदार खेल दिखाया। इस मैच में शिवम ने सबसे ज्यादा पॉइंट्स हासिल किए।
मैच में छाए शिवम पतारे
पटना पायरेट्स के खिलाफ शिवम पतारे ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कुल 15 अंक हासिल किए। जिसमें 11 रेड, 2 बोनस और 2 टेकल पॉइंट्स शामिल रहे। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा स्टीलर्स की टीम इस मैच में पटना पायरेट्स को हराने में कामयाब रही। शिवम के अलावा हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से विनय ने 6 अंक हासिल किए। इसके अलावा जयदीप दहिया ने 5 टेकल पॉइंट्स हासिल किए थे। हरियाणा स्टीलर्स ने इस मैच में 19 रेड, 18 टेकल और 4 ऑलआउट पॉइंट्स हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:-World Athletics Championship 2025 Final: नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम होंगे आमने-सामने, कब, कहां देखें लाइव एक्शन?
पॉइंट्स टेबल में हरियाणा स्टीलर्स को हुआ फायदा
इस मैच में पटना पायरेट्स को हराने के साथ ही हरियाणा स्टीलर्स को पॉइंट्स टेबल में भी फायदा मिला है। हरियाणा स्टीलर्स अब पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। हरियाणा ने अभी तक इस सीजन में 6 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में जीत और 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल हरियाणा के 8 अंक हो गए हैं। वहीं पटना पायरेट्स का पॉइंट्स टेबल में काफी बुरा हाल है। टीम महज 2 अंक के साथ 11वें पायदान पर है। पटना ने अभी तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को महज 1 मैच में ही जीत मिल पाई है।
वहीं पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर दबंग दिल्ली बनी हुई है। दबंग दिल्ली ने अभी तक 6 मैच खेले हैं और सभी मैचों में टीम को जीत मिली है। 12 अंक के साथ दबंग दिल्ली पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर बनी हुई है। इसके अलावा पुनेरी पलटन 10 अंक के साथ दूसरे, यू मुंबा 8 अंक के साथ तीसरे पायदान पर है।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: ‘हम किसी भी चुनौती….’ भारत-पाक मैच से पहले कप्तान सलमान आगा का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines