World Athletics Championship 2025 Final: नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम होंगे आमने-सामने, कब, कहां देखें लाइव एक्शन?

World Athletics Championship 2025 Final: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का फाइनल टोक्यो नेशनल स्टेडियम में होगा। नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम एकबार फिर आमने-सामने होने वाले हैं।

neeraj chopra-arshad nadeem

neeraj chopra-arshad nadeem

Where to Watch Live Streaming: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में नीरज चोपड़ा ने कमाल का थ्रो करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। टोक्यो में चल रही इस चैंपियनशिप में नीरज ने क्वालिफिकेशन राउंड में महज एक थ्रो करते ही फाइनल का टिकट हासिल कर लिया था। नीरज ने अपने पहले ही थ्रो में 84.85 मीटर दूर तक भाला फेंका, इसके बाद उनको दूसरा थ्रो करने की जरूरत नहीं पड़ी और नीरज ने अपनी एनर्जी को फाइनल के लिए बचा कर रखा।

विज्ञापन

अरशद नदीम ने भी फाइनल के लिए क्वालीफाई

विज्ञापन

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। जहां नीरज चोपड़ा ग्रुप-ए में थे तो वहीं अरशद ने ग्रुप-बी में जलवा दिखाया। क्वालिफिकेशन राउंड में अरशद की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और अपने पहले थ्रो में वे 76.99 मीटर दूर तक ही भाला फेंक पाए थे, लेकिन अपने आखिरी प्रयास में अरशद ने 85.28 मीटर दूर तक भाला फेंककर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। अब फाइनल में एकबार फिर से नीरज चोपड़ा और अरशद आमने-सामने होंगे।

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने भी बनाई फाइनल में जगह

भारत के सचिन यादव ने भी वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में अपनी जगह बनाई। जर्मनी के जूलियन वेबर और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स भी फाइनल में देखने को मिलेंगे। पिछली बार जर्मनी के जूलियन वेबर के हाथों नीरज चोपड़ा को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार नीरज की नजरें गोल्ड मेडल पर होगी। जूलियन वेबर ने अपने दूसरे थ्रो में 87.21 मीटर दूर तक भाला फेंककर फाइनल में जगह बनाई।

कब, कहां देख सकते हैं फाइनल का लाइव?

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 टोक्यो में खेली जा रही है। जिसका फाइनल 19 सितंबर को नेशनल स्टेडियम, टोक्यो में होगा। भारतीय समयानुसार फाइनल का आगाज दोपहर 3 बजे होगा। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 फाइनल को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉस्टार पर भी देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ