Ranji Trophy 2026-27, Priyansh Arya Century: दिल्ली के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार शतक जड़ दिया है. प्रियांश ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे राउंड में गुजरात के खिलाफ मुकाबले में 125 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 2 छक्के लगाए. यह उनका सिर्फ तीसरा फर्स्ट क्लास मैच है, जिसकी पहली बार में ही उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का पहला फर्स्ट क्लास शतक ठोक दिया. उनकी इस पारी ने दिल्ली को शानदार शुरुआत दिलाई है और गुजरात की टीम को मुश्किल में डाल दिया है.
प्रियांश आर्या ने ठोका पहला फर्स्ट क्लास शतक
रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे राउंड में दिल्ली और गुजरात की टीमें आमने-सामने हैं. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की ओर से ओपनिंग करने उतरे प्रियांश आर्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक दिया. 25 वर्षीय प्रियांश ने गुजरात के खिलाफ 125 गेंदों पर 15 चौके और 2 छक्के की मदद से शतक पूरा किया. यह उनके फर्स्ट क्लास करियर की पहली सेंचुरी है. उन्होंने अपने करियर का तीसरा मैच खेलते हुए फर्स्ट क्लास करियर की चौथी पारी में शतक लगाने का कारनामा किया. इससे पहले उन्होंने खेली 3 पारियों में एक अर्धशतक के साथ कुल 131 रन बनाए थे.
सनत सांगवान की 67 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप
प्रियांश आर्या ने सनत सांगवान के साथ ओपनिंग करते हुए पहले विकेट के लिए 102 गेंदों पर 67 रनों की साझेदारी की. हालांकि, इस साझेदारी में सांगवान का योगदान सिर्फ 8 रन का रहा. इसके बाद प्रियांश ने दूसरे विकेट लिए यश ढुल के साथ 20 रन जोड़े और फिर तीसरे विकेट के लिए आयुश दोसेजा के साथ 55 रनों की पार्टनशिप की. खबर लिखे जाने तक दिल्ली ने 57 ओवर में 3 विकेट पर 249 रन बना लिए हैं और प्रियांश 155 गेंदों पर नाबाद 125 रन बनाकर खेल रहे हैं. वह अब तक 18 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं.
ये भी पढ़ें- नमन धीर का ऐतिहासिक कारनामा, 400 के स्ट्राइक रेट के साथ तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड
IPL में भी ठोक चुके हैं शानदार शतक
प्रियांश आर्या आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हैं. 2025 में आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले प्रियांश ने अब तक खेले 30 मैचों में 839 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं. उनके नाम टी20 में 2 शतक, जबकि लिस्ट ए में एक शतक दर्ज हैं. उन्होंने अपने करियर में अब तक खेले 59 टी20 मैचों में 176.78 के स्ट्राइक रेट से कुल 1683 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 9 अर्धशतक शामिल रहे.
ये भी पढ़ें- ‘हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट ढूंढना बंद करो…’ सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को दी बड़ी सलाह
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
1 hr agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
2 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
2 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
3 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
3 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
5 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
5 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines