'हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट ढूंढना बंद करो…' सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को दी बड़ी सलाह
Hardik Pandya: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी फिटनेस की समस्या के कारण लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. वहीं, टीम मैनेजमेंट 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए उनका रिप्लेसमेंट तैयार कर रही है. हालांकि, सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम को हार्दिक का रिप्लेसमेंट ढूंढना बंद कर देना चाहिए.
IPL 2026 के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं हार्दिक पांड्या (PIC Credit - ANI)
Sunil Gavaskar on Hardik Pandya: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शुरू होने में अब एक साल से भी कम का समय बचा है, लेकिन स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस भारत की सबसे बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है. हार्दिक आईपीएल 2026 के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं और फिटनेस की समस्या के कारण न्यूजीलैंड दौर से भी बाहर हो गए हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनके रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है और नीतीश कुमार रेड्डी-सुर्यांश शेडगे जैसे खिलाड़ियों को आजमाया जा रहा है.
विज्ञापन
हालांकि, टीम मैनेजमेंट को निराशा हाथ लगी है और कोई भी खिलाड़ी हार्दिक जैसा शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाया है. इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि टीम मैनेजमेंट को हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट ढूंढना बंद कर देना चाहिए, क्योंकि उनके जैसा खिलाड़ी मिलना मुश्किल है.
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या को लेकर क्या बोले सुनील गावस्कर?
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट ढूंढना बंद कर देना चाहिए, क्योंकि उनकी जगह कोई नहीं ले सकता है. उन्होंने हार्दिक की तारीफ करते हुए कहा कि वह जिस तरह से बल्लेबाजी और गेंदबाजी से योगदान देते हैं, उसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता.
गावस्कर ने जियोस्टार पर बातचीत में कहा कि, “कभी-कभी हम हार्दिक पांड्या का विकल्प खोजने की कोशिश में कुछ ज्यादा ही उत्साहित हो जाते हैं. हार्दिक की जगह कोई नहीं ले सकता. अगर आपको उनके जैसा कोई खिलाड़ी नहीं मिल पाता, तो किसी ऐसे खिलाड़ी को मौका दीजिए जो थोड़ा अलग काम कर सके.”
विज्ञापन
We have Nitish Kumar Reddy. We have Shivam Dube. We have plenty of fast-bowling all-rounders to choose from…
But Hardik Pandya? There’s simply no replacement. 🐐
You can find all-rounders, but you can’t replicate Hardik Pandya. A once-in-a-generation talent and the greatest…
सुनील गावस्कर ने हार्दिक पांड्या का सीधा विकल्प तलाशने के बजाय टीम मैनेजमेंट को ऐसे खिलाड़ियों पर ध्यान देने की सलाह दी है, जो मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के साथ अलग-अलग भूमिकाएं निभा सके. उनके मुताबिक, भारत को प्लेइंग इलेवन में कम से कम चार विशेषज्ञ गेंदबाजों को शामिल करना चाहिए और ऑलराउंडरों का इस्तेमाल 5वें व छठे गेंदबाजी विकल्प के तौर पर करना चाहिए.
गावस्कर ने आगाह किया कि टीम में जरूरत से ज्यादा बल्लेबाजों को जगह देने से गेंदबाजी कमजोर पड़ सकती है और भारत को मैच हारने पड़ सकते हैं. उन्होंने आगे नमन धीर के चयन की सराहना की और उन्हें एक उदाहरण के रूप में पेश किया. मुंबई इंडियंस के इस ऑलराउंडर ने 4 पारियों में 38 रन बनाए और 5 विकेट हासिल किए.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला बारिश के भेंट चढ़ गया और सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले नमन धीर ने सिर्फ 6 गेंदों पर नाबाद 24 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें एक चौका और 3 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 400 का रहा. गावस्कर ने नमन की तारीफ करते हुए कहा कि, “नमन धीर यह काम बखूबी कर रहे हैं. वह अपने ओवर अच्छे से फेंक रहे हैं और देखिए उन्होंने इस मैच में किस तरह बल्लेबाजी की.”