हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

37 शतक लगाने वाले स्टार खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक पोस्ट कर दी जानकारी

भारत के स्टार खिलाड़ी ने अचानक क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन

IND vs ENG: भारतीय टीम, इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारत के स्टार खिलाड़ी प्रियांक पंचाल ने तीनों ही प्रारूप से संन्यास की घोषणा की है। घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले प्रियांक अब गुजरात के लिए नहीं खेल पाएंगे। पंचाल को भारतीय टेस्ट टीम में कई बार शामिल होने का मौका मिला। लेकिन वह कभी भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हो पाए। हालांकि अब वह क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं।

प्रियांक को गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन से मिली बधाई

प्रियांक पंचाल के संन्यास के बाद गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने भी उन्हें बधाई दी है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 29 शतक के अलावा 34 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने 2016-17 में गुजरात को अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाया, साथ ही विजय हजारे ट्रॉफी (2015-16) और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (2012-13 और 2013-14) भी जीती। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें आगे की सफलता के लिए बधाई दी है।

प्रियांक ने अपना फर्स्ट क्लास करियर साल 2008 में शुरू किया था। लगभग 17 साल गुजरात का प्रतिनिधित्व करने के बाद पंचाल ने क्रिकेट से दूरी बना ली। वह गुजरात के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक थे। उनके आंकड़े शानदार रहे हैं। अपने 17 साल के लंबे करियर में उन्होंने 127 प्रथम श्रेणी मैच में 8856 रन बनाए हैं, जिसमें 29 शतक के अलावा 34 अर्धशतक दर्ज हैं।

विज्ञापन

लिस्ट A करियर की बात करें तो उन्होंने 40.80 की औसत के साथ 3672 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक के अलावा 21 अर्धशतक निकले हैं। वहीं 59 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 28.71 की औसत के साथ 1522 रन बनाए हैं। हालांकि अब 35 साल की उम्र में उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola