IPL 2025: अनसोल्ड रहने के बाद पृथ्वी शॉ पर लग रहे ये आरोप, पूर्व कोच का भी बयान आया सामने

IPL 2025 Prithvi Shaw: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में पृथ्वी शॉ के अनसोल्ड रहने के बाद अब उनके पूर्व कोच का बड़ा बयान सामने आया है। इसके अलावा पृथ्वी पर पूर्व दिग्गजों की सलाह को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगा है।

Prithvi Shaw

Prithvi Shaw

IPL 2025 Prithvi Shaw: टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ इन दिनों खराब दौर से गुजर रहे हैं। इस बार आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में भी पृथ्वी शॉ को कोई खरीदार नहीं मिला है। जिससे इस युवा खिलाड़ी को बड़ा झटका लगा है। उनका बेस प्राइस घटाकर 75 लाख रुपये करने के बावजूद किसी भी फ्रेंचाइजी ने सलामी बल्लेबाज में दिलचस्पी नहीं दिखाई। अपने पृथ्वी शॉ खराब फॉर्म और फिटनेस के साथ संघर्ष के कारण अनसोल्ड रहे। यह उनके करियर का एक चुनौतीपूर्ण दौर है।

विज्ञापन

वहीं अब पृथ्वी शॉ के पूर्व कोच ज्वाला सिंह ने बताया कि आखिर पृथ्वी शॉ को आईपीएल में क्यो चुना नहीं गया है। एक पॉडकास्ट में ज्वाला सिंह ने बताया कि, पृथ्वी तीन साल तक मेरे पास रहास जब वो मेरे पास आया था तब तक उसने अंगर-16 मैच भी नहीं खेले थे, मैंने उस पर काफी मेहनत की। फिर अगले साल उसको अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी खेलना का मौका मिला। जिसमें उसने कई शानदार पारियां खेली थी। जब उसने अंडर-19 विश्व कप खेला तो मैं काफी उत्साहित था और उसके लिए खुश भी था। इसके बाद से वो मुझे नहीं मिला।

विज्ञापन

विज्ञापन

कैसे अच्छे प्रदर्शन से दूर हो गए शॉ

आगे ज्वाला सिंह ने बताया कि, इंटरनेशनल क्रिकेट में शीर्ष पर बने रहने के लिए खिलाड़ियों को हर समय अपने खेल में सुधार करना होता है। यहां तक कि सचिन तेंदुलकर ने भी अपने खेल को लगातार निखारा, अपने खेल को बेहतर बनाया, अपनी फिटनेस और मानसिक मजबूती पर काम किया। इसलिए मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी तभी पटरी से उतरता है जब वह प्रक्रिया से दूर हो जाता है।

पूर्व दिग्गजों की सलाह को किया नजरअंदाज

जब पृथ्वी शॉ की इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री हुई थी तो उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से की जाने लगी थी। लेकिन इस खिलाड़ी पर सचिन जैसे बड़े दिग्गजों की सलाह को ही नजरअंदाज करने का आरोप भी लगा है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व चयनकर्ता ने कहा कि, “पृथ्वी दिल्ली कैपिटल्स में रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स में ही उन्हें राहुल द्रविड़, जो उनके अंडर-19 भारतीय कोच भी थे, रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली से बातचीत करने का मौका मिला था। मुंबई क्रिकेट में यह एक खुला रहस्य है कि तेंदुलकर ने भी उनसे बात की है। क्या ये दिग्गज मूर्ख हैं? क्या आपको उनमें कोई बदलाव दिखता है? अगर दिखता भी है तो वह स्पष्ट नहीं है।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ