Shreyas Iyer On Prithvi Shaw: टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ इन दिनों खराब दौर से गुजर रहे हैं। खराब फिटनेस और प्रदर्शन के चलते उन पर काफी सवाल भी उठ रहे हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा जितनी इस खिलाड़ी को उम्मीद थी। हालांकि बीच में एक-दो अच्छी पारी जरूर उनके बल्ले से देखने को मिली। वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 का खिताब जीतने के बाद मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पृथ्वी शॉ के लिए बड़ी बात कही।
पृथ्वी को लेकर अय्यर का बड़ा बयान
पृथ्वी शॉ की खराब फिटनेस और प्रदर्शन को लेकर श्रेयस अय्यर ने कहा कि, हम किसी की देखभाल नहीं कर सकते, है न? उसने काफी क्रिकेट खेला है। सभी ने उसे इनपुट दिए हैं। आखिरकार, यह उसका काम है कि वह अपने लिए चीजों का पता लगाए और उसने अतीत में ऐसा किया भी है। ऐसा नहीं है कि उसने ऐसा नहीं किया है।”
ये भी पढ़ें:- ENG vs NZ: पूर्व कीवी कप्तान विलियमसन ने जड़ा जोरदार शतक, WTC में स्टीव स्मिथ को छोड़ा पीछे
आगे श्रेयस ने कहा कि, “उसे ध्यान केंद्रित करना होगा। उसे बैठकर सोचना होगा। उसे खुद ही जवाब मिल जाएगा। कोई भी उसे कुछ करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। वह एक ऐसा व्यक्तित्व है जो टीम के लिए 110% देगा। उसने नंबर 4 पर शुरुआत की, जहां उसे पता था कि दो सलामी बल्लेबाज हैं। इसलिए, उसने अपनी स्थिति का त्याग किया और फिर उसके बाद जब सूर्या आया, तो वह सलामी बल्लेबाज बन गया। इसलिए वह एक शानदार टीम-मैन है।”
मुंबई ने जीता फाइनल मुकाबला
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मैच में मध्य प्रदेश का सामना मुंबई से हुआ। इस मैच में मुंबई ने मध्य प्रदेश को 5 विकेट से हरा दिया था। मुंबई ने लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के खिताब को अपने नाम किया है। मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए थे, इस लक्ष्य को मुंबई ने 17.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।
ये भी पढ़ें:- यशस्वी, गिल, कोहली, पंत सब फ्लॉप…, इस बैटिंग के साथ कैसे टीम इंडिया फतह करेगी ऑस्ट्रेलिया का किला?
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
30 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
35 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines