
ENG vs NZ: पूर्व कीवी कप्तान विलियमसन ने जड़ा जोरदार शतक, WTC में स्टीव स्मिथ को छोड़ा पीछे
Edited By Mohan Kumar

Edited By Mohan Kumar
Kane Williamson: न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में जोरदार सेंचुरी जड़कर तहलका मचा दिया। मैच के तीसरे दिन विलियमसन ने छक्का जड़कर खास अंदाज में अपना 33वां शतक पूरा किया। जब विलियमसन 86 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब इंग्लैंड के ओली पोप ने उनका कैच छोड़ दिया। इसके बाद विलियमसन ने इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए हेमिल्टन के सेडन पार्क में लगातार पांचवां शतक जड़ दिया।
इसी के साथ विलियमसन किसी एक मैदान पर लगातार पांच शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस शतक के दम पर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया। विलियमसम के अब 11 शतक हो गए हैं। इस लिस्ट में इंग्लैंड के जो रूट सबसे आगे हैं, जिनके नाम 18 शतक हैं।
पूरी खबर के लिए वीडियो देखें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: