हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'प्रिंस यादव जल्द ही करेंगे टीम इंडिया के लिए डेब्यू…' Virat Kohli का विकेट लेने के बाद पूर्व क्रिकेटर ने की बड़ी भविष्यवाणी

Prince Yadav: आईपीएल 2026 में LSG के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव छाए हुए हैं. RCB के खिलाफ मुकाबले में प्रिंस ने विराट कहोली को क्लिन बोल्ड करके सबका ध्यान खींचा. वह इस सीजन अब तक 16 विकेट चटका चुके हैं और पर्पल कैप जीतने के बड़े दावेदार बने हुए हैं.

विज्ञापन
Prince Yadav

Ambati Rayudu on Prince Yadav: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपनी रफ्तार और स्विंग से तहलका मचा दिया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मुकाबले में जिस तरह उन्होंने विराट कहोली को क्लिन बोल्ड किया, उसे देखकर हर कोई उनकी गेंदबाजी का मुरीद हो गया है. क्रिकेट के गलियारों में उनकी गेंदबाजी की खूब तारीफ हो रही है. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने प्रिंस को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है.

प्रिंस यादव जल्द ही करेंगे टीम इंडिया के लिए डेब्यू – रायुडू

RCB के खिलाफ मुकाबले में प्रिंस यादव ने 3 विकेट चटकाए और LSG की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद अंबाती रायुडू ने उनकी जमकर तारीफ की और कहा कि वह जल्द ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेंगे. रायुडू ने कहा, “मुझे लगता है कि प्रिंस यादव जल्द ही भारत के लिए डेब्यू करेंगे. वह एक बेहद खास टैलेंट हैं. उनका रन अप देखकर ही लगता है कि वह लड़ने आए हैं. उनकी ज्यादातर गेंदें स्टंप्स की लाइन में रहती हैं, जो उनकी सबसे बड़ी खासियत है.”

रायुडू ने आगे कहा कि, “कोहली को आउट करने वाली गेंद बेहद खास थी. सीम सीधी रही. यह बहुत बड़ा विकेट था. प्रिंस भी दिल्ली से आते हैं, दिल्ली के लिए खेलते हैं और उन्होंने दिल्ली के सीनियर टीममेट को आउट किया. कई गेंदबाज एक ओवर में एक या दो अच्छी गेंद डालते हैं. यह लड़का 4 से 5 डालता है. यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है.”

विज्ञापन

‘टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन गेंद’

रायुडू ने कहा कि, “मुझे नहीं लगता दुनिया का कोई बल्लेबाज उस गेंद को खेल सकता था. आपको इसे टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन गेंद कहना ही पड़ेगा. जिस तरह गेंद आखिरी समय में स्विंग हुई और स्टंप्स से टकराई, वह शानदार डिलीवरी थी. शायद प्रिंस यादव भी ऐसी गेंद डालने का सपना देखते होंगे. वह भी विराट कोहली जैसे बल्लेबाज को जिनके बारे में हम सोच रहे थे कि रन चेज में वे सबसे अहम खिलाड़ी होंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “उसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि उसे अपनी स्किल्स पर भरोसा है. मैंने उन्हें लंबे समय से देखा है. वह अपनी टीम को शुरुआती ब्रेकथ्रू दिलाने में एक्सपर्ट है. बिल्कुल सटीक गेंदबाजी करते हैं. मैंने उन्हें शायद ही कभी ज़्यादा रन देते देखा हो. मेरे हिसाब से वह मैच बदलने वाला स्पेल था.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच MS Dhoni ने हासिल किया खास मुकाम, बिहार-झारखंड में इस मामले में नंबर-1 बने माही

अब तक ले चुके हैं 16 विकेट

RCB के खिलाफ मैच में प्रिंस यादव ने विराट के साथ-साथ देवदत्त पडिक्कल और जितेश शर्मा को भी अपना शिकार बनाया. प्रिंस ने मैच में 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर LSG ने 213 रन डिफेंड करते हुए आरसीबी को 9 रनों से हरा दिया. प्रिंस इस सीजन अब तक खेले 10 मैचों में 16 विकेट ले चुके हैं और वह फिलहाल पर्पल कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं.

ये भी पढ़ें- आर अश्विन से चिढ़ गए थे धोनी, CSK के दिग्गज स्पिनर ने खोला बड़ा राज, बताया टीम में कैसे मिली जगह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola