PM Modi meets Suryakumar Yadav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनके परिवार से मुलाकात की. इस खास मौके पर सूर्या की पत्नी देविशा और बेटी रिद्धिमा भी मौजूद रहीं. यह मुलाकात नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर हुई. इस मुलाकात के दौरान सूर्यकुमार के गले में भारत की 2026 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीत का गोल्ड मेडल भी नजर आया. प्रधानमंत्री मोदी ने भी मेडल को अपने हाथों में लेकर देखा. वहीं, इस दौरान पीएम मोदी बच्चों के साथ भी समय बिताते दिखे, जिसका वीडियो खुद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने दिवाली के मौके पर भगवान राम और सरयू के आगमन का जिक्र करते हुए खास संदेश भी दिया.
दिवाली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ – PM मोदी
सूर्यकुमार यादव शुक्रवार को अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने नई दिल्ली पहुंचे. पीएम मोदी सूर्यकुमार के परिवार के साथ कुछ खास बातचीत की और इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ भी समय बिताया. इस मुलाकात के दौरान सूर्यकुमार के परिवार के अन्य सदस्य की बेटी ने प्रधानमंत्री को भजन भी सुनाया. भजन सुनकर वह काफी प्रसन्न नजर आए. प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात का वीडियो अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. पीएम मोदी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है. इससे दीपावली का वातावरण और भी पावन एवं दिव्य हो गया है.”
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम से बाहर हुए सूर्यकुमार
36 वर्षीय सूर्यकुमार यादव फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. सूर्यकुमार ने अपनी कप्तानी में भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताया था. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद से वह भारतीय टीम से बाहर हो गए. भारत को चैंपियन बनाने के बावजूद सूर्यकुमार को अगले यूके दौरे के लिए टी20 टीम में जगह नहीं मिली. इस दौरे पर भारतीय टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले खेलने थे. उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम की कप्तानी सौंपी गई. श्रेयस ने आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए अपने नेतृत्व से प्रभावित किया था. इसके बाद उन्हें भारतीय टी20 टीम की कमान सौंपी गई. सूर्यकुमार की बल्लेबाजी में पिछले कुछ समय से निरंतरता की कमी को टीम से बाहर किए जाने की एक बड़ी वजह माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे? जानें मैच टाइमिंग और LIVE एक्शन से जुड़ी पूरी डिटेल्स
सूर्यकुमार यादव का शानदार करियर
साल 2021 में इंटनरेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए अब तक 113 टी20 इंटरनेशनल, 37 वनडे और एक टेस्ट मैच खेल चुके हैं. मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर सूर्या के नाम टी20I में 4 शतकों के साथ 3272 रन दर्ज हैं. इसके अलावा, उन्होंने वनडे में 773 रन और टेस्ट में 8 रन बनाए हैं. सूर्यकुमार ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत की खिताबी जीत में अहम योगदान दिया था. इसके बाद उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी अपने नाम किया.
इस जीत के साथ भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बना. वहीं, सूर्या की कप्तानी में भारत ने यूएई में आयोजित टी20 एशिया कप 2025 का खिताब भी जीता था. इसके अलावा, सूर्यकुमार 2022 और 2023 में लगातार दो बार ICC मेन्स टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर का भी अवॉर्ड जीत चुके हैं. अक्टूबर 2022 में वह आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बने थे. इसके बाद जनवरी 2023 में उन्होंने करियर के सर्वश्रेष्ठ 910 रेटिंग अंक हासिल किए.
ये भी पढ़ें- आंद्रे रसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10,000 रन और 500 विकेट लेने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी
संबंधित खबरें
रसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
30 mins agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
3 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
4 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
4 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
5 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
5 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines