PM Modi Congratulated Jhandu Kumar: स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत ने मेडल टैली में अपना खाता खोल लिया. भारतीय एथलीट झंडू कुमार ने मेंस हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंगइवेंट 130.9 किलोग्राम कैटगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता. बिहार के झंडू कुमार को मेडल जीतने पर पूरे देश से बधाईयां मिल रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी झंडू कुमार को मेडल जीतने पर बधाई दी है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की है.
PM मोदी ने झंडू कुमार को मेडल जीतने पर दी बधाई
झंडू कुमार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई देते हुए PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “झंडू कुमार का शानदार प्रदर्शन! उन्होंने पुरुषों के हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर CWG2026 में भारत के लिए मेडल का खाता खोला है. उन्हें बधाई. उनकी यह उपलब्धि उनकी जबरदस्त ताकत, अटूट संकल्प और बरसों की अनुशासित मेहनत का बेहतरीन उदाहरण है. हर चुनौती का सामना करते हुए और इंटरनेशनल मंच पर शानदार प्रदर्शन करके, उन्होंने पूरे देश का मान बढ़ाया है और अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया है.”
बता दें कि, झंडू कुमार ने 190 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाकर कुल 130.9 अंक हासिल किए और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. हालांकि, आखिरी प्रयास में वह 196 किलोग्राम वजन उठाने में सफल नहीं हो सके. यदि वह इस प्रयास में कामयाब हो जाते, तो वह सिल्वर या गोल्ड मेडल भी जीत सकते थी. हालांकि, उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा. यह उनके करियर का पहला कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल है.
ये भी पढ़ें- Commonwealth Games 2026 में भारत-पाक खिलाड़ियों में होगा हैंडशेक…या बनी रहेगी तकरार? हो गया खुलासा
‘ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मैं हवा में उड़ रहा हूं’
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद भारतीय वेटलिफ्टर झंडू कुमार ने अपनी खुशी जाहिर की. एएनआई से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “मेरे दिमाग में सिर्फ एक ही बात चल रही थी कि किसी भी तरह मेडल जीतना है. अब ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मैं हवा में उड़ रहा हूं.”
झंडू कुमार ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोचों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, कड़ी मेहनत और लगातार मिले समर्थन की वजह से ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं. उन्होंने कहा, “मैं अपने सभी कोचों का दिल से आभारी हूं. उन्होंने मुझे बेहतरीन अभ्यास का मौका दिया और हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया. भविष्य में मैं और बेहतर प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करूंगा.”
ये भी पढ़ें- IND vs ZIM 2nd T20I Weather Report: क्या बारिश के कारण रद्द हो जाएगा दूसरा टी20 मैच? जानिए कैसा रहेगा हरारे का मौसम
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
31 mins agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
36 mins agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
1 hr agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
1 hr agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
3 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
3 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
3 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
4 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines