IND vs ZIM 2nd T20I Weather Report: क्या बारिश के कारण रद्द हो जाएगा दूसरा टी20 मैच? जानिए कैसा रहेगा हरारे का मौसम

IND vs ZIM 2nd T20I Weather Report: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर की नजर अब दूसरे मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज अपने नाम करने पर होगी. मैच से पहले यहां जानिए कैसा रहेगा हरारे का मौसम.

IND vs ZIM (PIC Credit -AI)
1 / 8
IND vs ZIM (PIC Credit -AI)

India vs Zimbabwe 2nd T20I Weather Report: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी शनिवार, 25 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. भारत ने पहले टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब भारतीय टीम दूसरे मैच में जीत दर्ज करने के साथ सीरीज अपने नाम के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, मैच से पहले फैंस के मन में बड़ा सवाल यह है कि क्या बारिश इस मुकाबले में विलेन बनेगी?  (PIC Credit -AI)  

विज्ञापन

पहले टी20 में भारत ने दर्ज की शानदार जीत

पहले टी20 में भारत ने दर्ज की शानदार जीत2 / 8

पहले टी20 मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 125 रनों पर रोक दिया था. इसके जवाब में भारत ने महज 13.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 126 रन बनाते हुए मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यह भारत की पहली जीत रही. अब टीम इंडिया दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

कैसा रहेगा हरारे का मौसम?

कैसा रहेगा हरारे का मौसम?3 / 8

मौसम विभाग के अनुसार, भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना बेहद कम है. शनिवार, 25 जुलाई को हरारे में अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश की संभावना सिर्फ 10 प्रतिशत है, जबकि ह्यूमिडिटी 45 प्रतिशत और हवा की रफ्तार लगभग 19 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है. ऐसे में फैंस को पूरे 20-20 ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. (PIC Credit -AI)

हरारे की पिच रिपोर्ट

हरारे की पिच रिपोर्ट4 / 8

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं मानी जाती. यहां रन बनाने के लिए धैर्य और सही शॉट चयन की जरूरत होती है. हालांकि, भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का इस मैदान पर अब तक का अनुभव शानदार रहा है. पहले टी20 में वैभव ने सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर साबित कर दिया कि अगर बल्लेबाज शुरुआत में टिक जाए, तो बड़े शॉट खेलना भी संभव है. इस पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, जबकि बाद में बल्लेबाज खुलकर रन बना सकते हैं. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

भारत vs जिम्बाब्वे हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत vs जिम्बाब्वे हेड टू हेड रिकॉर्ड5 / 8

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं, जिम्बाब्वे को सिर्फ 3 मैचों में सफलता मिली है. (PIC Credit -AI)

कहां देखें भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच लाइव?

कहां देखें भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच लाइव?6 / 8

भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबले का लाइव प्रसारण Unite8 Sports पर किया जाएगा. इसके अलावा, आप DD Sports पर फ्री में इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. वहीं, भारतीय फैंस FanCode ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

भारत की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 117 / 8

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव. (PIC Credit -AI)

जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग 11

जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग 118 / 8

ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमानी, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन