भारतीय ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम ने 20 नवंबर को इतिहास रचा था. टीम इंडिया ने नेपाल को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. भारत ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल को 7 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया से मिले हैं और उनका मनोबल बढ़ाया है. इस दौरान टीम के प्लेयर्स ने साइन किया बल्ला भी उन्हें भेंट किया. जिसका वीडियो भी सामने आया है.
पीएम मोदी ने दी थी बधाई
भारतीय ब्लाइंड टीम ने जब खिताब जीता था, तब पीएम मोदी ने भारतीय टीम को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी थी और उनका मनोबल बढ़ाया था. पीएम ने लिखा था कि टीम को पहला महिला ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए बधाई. इससे भी ज्यादा सराहनीय बात यह है कि वे पूरी सीरीज में अजेय रहीं. यह वास्तव में एक ऐतिहासिक खेल उपलब्धि है. प्लेयर्स कड़ी मेहनत, टीम वर्क और दृढ़ संकल्प का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है. हर खिलाड़ी चैंपियन है. टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं. यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI आई सामने! इन खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता
अब पीएम भारतीय खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाते हुए नजर आए हैं. इस दौरान टीम की खिलाड़ियों ने उन्हें बल्ला भेंट किया. फिर पीएम ने गेंद पर साइन भी किया, जिसका वीडियो सामने आया है.
ऐसा था मैच का हाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 114/5 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 12.1 ओवर में ही 117/3 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत की ओर से करुणा ने 27 गेंदों में 44 और फूला सारेन ने 27 गेंदों में 44 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें: WPL Auction: वर्ल्ड कप 2025 में 2 शतक और 299 रन, फिर भी अनसोल्ड हो गई स्टार खिलाड़ी
संबंधित खबरें
5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
1 hr agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
2 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines