WPL Auction: वर्ल्ड कप 2025 में 2 शतक और 299 रन, फिर भी अनसोल्ड हो गई स्टार खिलाड़ी

WPL 2026 Auction: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए खिलाड़ियों का बाजार दिल्ली में सज चुका है. कई खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये की बोली लगाई गई है. वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए किसी भी फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को भाव नहीं दिया, जबकि ये खिलाड़ी वनडे विश्व कप 2025 में धमाल मचा चुकी है.

cricket News - 2025-11-27T174226.607

WPL Auction 2026: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन में अब तक कई खिलाड़ियों पर बोली लग चुकी है, जबकि कई खिलाड़ी नजरअंदाज भी हो चुकी हैं. मार्की खिलाड़ियों पर बोली लग चुकी है. दीप्ति शर्मा को 3.2 करोड़ रुपये में यूपी वॉरियर्स ने हिस्सा बना लिया है. वह वुमेंस प्रीमियर लीग की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं. हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलिसा हीली वर्ल्ड कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी अनसोल्ड हो गईं.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हुई अनसोल्ड

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन में रिलीज हो चुकी हैं. मार्की खिलाड़ियों की लिस्ट में एलिसा हीली का नाम आया तब किसी भी फ्रेंचाइजी ने भाव नहीं दिया और वह अनसोल्ड हो गईं. उनका बेस प्राइस 50 लाख था. हालांकि आखिरी में वह किसी टीम का हिस्सा बन सकती हैं. अगर, आखिरी में किसी फ्रेंचाइजी को उनकी जरूरत महसूस होती है तो उन्हें 50 लाख रुपये में ही जाना होगा.

विज्ञापन

हीली ने किया शानदार प्रदर्शन

एलिसा हीली ने महिला विश्व कप 2025 में 5 मैच खेले थे. इस दौरान उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी और 299 रन बनाए थे. उन्होंने इस दौरान 2 शतक भी बनाए थे. पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 47 चौके और 6 छक्के अपने नाम किए थे. इसके बाद भी हीली अनसोल्ड हो गईं.

महिला प्रीमियर लीग के 17 मैचों में उन्होंने अब तक 26.75 की औसत के साथ 428 रन बनाए हैं. उनके नाम 3 अर्धशतक भी दर्ज हैं.

विज्ञापन

हीली के करियर पर एक नजर

35 साल की हीली ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 10 टेस्ट मैच में 30.56 की औसत के साथ 489 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने वनडे में 35.98 की औसत के साथ 3563 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक के अलावा 18 अर्धशतक दर्ज हैं. इसके अलावा 162 टी-20 मैच में उन्होंने 3054 रन बनाने के अलावा 1 शतक और 17 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ