SRH vs LSG मैच में ईशान किशन ने 1 गेंद फेंकते ही रचा कीर्तिमान, गिलक्रिस्ट-वॉर्नर के खास क्लब में हो गई एंट्री

Ishan Kishan: ईशान किशन ने लखनऊ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गेंदबाजी की और उनका शुमार खास क्लब में हो गया। वह डेविड वॉर्नर, एडम गिलक्रिस्ट जैसे खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं।

ipl 2025 (2)

Ishan Kishan: 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया था। एलएसजी ने शानदार प्रदर्शन किया और एसएआरच को उसी के घर में ही रौंद दिया। खास बात ये रही कि ईशान किशन ने इस मैच में गेंदबाजी की और खास क्लब में उनकी एंट्री हो गई। ईशान इस मैच में केवल 1 गेंद फेंकते ही उन फेहरिस्त में शामिल हो गए, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में केवल और केवल 1 ही गेंद फेंकी है।

विज्ञापन

ईशान किशन के नाम जुड़ा बड़ा कारनामा

आईपीएल के लगभग हर मैच में कई रिकॉर्ड बनते हैं तो कई टूटते भी हैं। ईशान किशन के नाम बॉलिंग में भी एक कीर्तिमान जुड़ा। उन्होंने हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी में हाथ अजमाया। लेकिन केवल 1 ही गेंद फेंक सके। लेकिन 1 गेंद फेंकते ही ईशान किशन ने खास क्लब में अपनी जगह बना ली। ईशान का नाम आईपीएल इतिहास के उन खिलाड़ियों में शुमार हो गया, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में केवल 1 ही गेंद फेंकी है। ईशान ने 1 गेंद में 4 रन खर्च किए थे।

विज्ञापन

साल 2013 में सबसे पहले इस लिस्ट में एडम गिलक्रिस्ट ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ये कारनामा किया था। उन्होंने साल 2013 में इस मैच में केवल 1 गेंद फेंकी थी। वहीं डेविड वॉर्नर भी एसआरएच के खिलाफ 2020 में ये कारनामा कर चुके हैं। अब ईशान की भी एंट्री इस खास क्लब में हो गई है।

विज्ञापन

CSK vs RCB मैच में कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

विज्ञापन

विज्ञापन

आईपीएल इतिहास में केवल एक गेंद फेंकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

खिलाड़ी का नाम विरोधी टीम स्थान वर्ष
एडम गिलक्रिस्ट मुंबई इंडियंस (MI) धर्मशाला 2013
डेविड वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) दुबई 2020
यशस्वी जायसवाल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) वानखेड़े 2022
अथर्व तैदे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) हैदराबाद 2024
ईशान किशन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) हैदराबाद 2025*

बल्ले से फ्लॉप हुए ईशान

ईशान किशन ने पहले मैच में हैदराबाद की ओर से शतकीय पारी खेली थी। लेकिन दूसरे मैच में वह एलएसजी के खिलाफ अपना खाता तक नहीं खोल सके। हालांकि गेंदबाजी में भी उन्हें केवल 1 ही गेंद करने का मौका मिला।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ