PKL 2025 Today Matches Preview: PKL 2025 में आज दो धमाकेदार मैच होने वाले हैं। आज का दिन पॉइंट्स टेबल में संघर्ष कर रही टीमों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। बेंगलुरु बुल्स, पटना पायरेट्स और गुजरात जायंट्स ने अब एक तक भी मैच नहीं जीता है। ये तीनों ही टीमें एक्शन में होंगी। किसी न किसी टीम का खाता आज जरूर खुलने वाला है। बेंगलुरु बुल्स के लिए आज का मैच महत्वपूर्ण है, क्योंकि 3 मैचों में वो 3 हार के साथ अब उतरने वाले हैं।
आज PKL 2025 में होंगे दो महामुकाबले
PKL 2025 में हर दिन की तरह आज भी दो मैच देखने को मिलने वाले हैं। इन मुकाबलों का आयोजन वाइजैग के विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब में होगा। टूर्नामेंट का 17वां और दिन का पहला मैच पटना पायरेट्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच होगा। बेंगलुरु ने 3 मैचों में हिस्सा लिया है और कोई नहीं जीता है। पटना पायरेट्स भी दो मैचों में नजर आई है और दोनों में उनकी हार हुई। कप्तान अंकित जगलान पटना की नैया पार लगाने की पूरी कोशिश करेंगे।
आज का दूसरा मैच तमिल थलाइवाज और गुजरात जायंट्स के बीच देखने को मिलेगा। गुजरात ने PKL 2025 में 2 मैचों में हिस्सा लिया है और दोनों में उनकी हार हुई है, वहीं तमिल थलाइवाज ने 2 में से एक मैच जीता है। इन दोनों टीमों के लिए भी ये मैच अहम रहने वाला है। कप्तान पवन सहरावत तमिल थलाइवाज की सबसे अहम कड़ी हैं, वहीं गुजरात जायंट्स के मोहम्मदरेजा शदौली पर सभी की नजर रहेगी।
PKL में कौन-किसपर भारी?
PKL इतिहास में बेंगलुरु बुल्स और पटना पायरेट्स के बीच अब तक 25 मैच हुए हैं। 14 मौकों पर पटना का पलड़ा भारी रहा है, वहीं 7 मैच बेंगलुरु ने जीते हैं। उनके बीच 4 मैच टाई हुए हैं। साफ तौर पर पायरेट्स ने हमेशा ही बेंगलुरु की नाक में दम किया है। अब बुल्स इसी का बदला लेकर 12वें सीजन में खाता खोलना चाहेंगे। प्रो कबड्डी लीग में अब तक गुजरात जायंट्स और तमिल थलाइवाज के बीच 12 मैच हुए हैं। जायंट्स ने 6 मैच जीते हैं, वहीं तमिल ने 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं। उनका एक मैच टाई हुए है। उनके बीच कांटे की टक्कर रही है।
कब, कहां और कैसे देखें आज के मैच?
प्रो कबड्डी लीग 2025 में बेंगलुरु बुल्स और पटना पायरेट्स का मैच आज रात 8 बजे से शुरू होगा। तमिल थलाइवाज और गुजरात जायंट्स के बीच 9 बजे से मुकाबले की शुरुआत होने वाली है। इन दोनों बड़े मैचों को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। जियोहॉटस्टार पर भी दोनों मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी और आप वहां से कबड्डी के धमाकेदार एक्शन का आनंद ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- PKL 2025: मैच के बीच अंपायर से भिड़ गए हरियाणा स्टीलर्स के कोच, जीत के बाद कुछ ऐसे लिए मजे, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: बल्लेबाजी करने उतरे रोहित-गिल, टीम इंडिया के सामने 186 रनों का लक्ष्य
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines