PKL 2025: मैच के बीच अंपायर से भिड़ गए हरियाणा स्टीलर्स के कोच, जीत के बाद कुछ ऐसे लिए मजे, देखें वीडियो

प्रो कबड्डी लीग में हरियाणा स्टीलर्स और यूपी योद्धाज के बीच तगड़ा मैच देखने को मिला। हरियाणा के कोच मनप्रीत सिंह इसी बीच रेफरी से बहस करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने जीत के बाद मजेदार अंदाज में सेलिब्रेट भी किया।

PKL 2025, Manpreet Singh

मनप्रीत सिंह की अंपायर से बहस

Manpreet Singh Argued Umpire: प्रो कबड्डी लीग (PKL 2025) में कल रात हरियाणा स्टीलर्स और यूपी योद्धाज के बीच मैच देखने को मिला। वाइजैग के विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब से ये मैच लाइव प्रसारित हुआ था। मैच काफी धमाकेदार रहा और हरियाणा ने धमाकेदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। मैच के दौरान स्टीलर्स की जीत नहीं, बल्कि कोच का अनोखा अंदाज सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना। एक मौके पर तो वो मैच के दौरान अंपायर से भिड़ गए थे और जीत के बाद उन्होंने शानदार अंदाज में सेलिब्रेट भी किया।

विज्ञापन

PKL 2025 में हरियाणा स्टीलर्स के कोच की अंपायर से बहस

प्रो कबड्डी लीग में हरियाणा स्टीलर्स कोच मनप्रीत सिंह मैच के आखिरी दो मिनट के अंदर अंपायर से भिड़ते हुए नजर आए। अंपायर का कहना था कि मनप्रीत बीच-बीच में बोलकर रेड डिस्टर्ब कर रहे हैं। जवाब में मनप्रीत ने सफाई देते हुए कहा कि वो ऐसा कुछ नहीं कर रहे थे। फैंस का जोश भी इसी के चलते बढ़ गया और मैच का रोमांच दोगुना हो गया। बाद में मनप्रीत अपनी सीट पर जाकर बैठ गए।

विज्ञापन

मैच के बाद किया जबरदस्त अंदाज में सेलिब्रेट

हरियाणा स्टीलर्स ने 37-32 से मैच अपने नाम कर लिया और यूपी योद्धाज को PKL 2025 की पहली हार थमा दी। इसके बाद मनप्रीत सिंह ने अलग अंदाज में मजे लिए और अपनी मूंछों को ताव देते हुए सेलिब्रेट किया। हरियाणा एक समय पर 10-17 से पिछड़ रहा था और इसके बाद जिस तरह से टीम ने वापसी की, उसमें मनप्रीत का बड़ा हाथ रहा। उन्होंने बीच में अपने प्लेयर्स को मोटिवेट किया। इसके बाद चीजें बदल गई और मैच हरियाणा के पक्ष में चला गया।

हरियाणा स्टीलर्स ने यूपी योद्धाज का रोका विजय रथ

यूपी योद्धाज के लिए PKL के 12वें सीजन की शुरुआत अच्छी रही थी। उन्होंने अपने शुरुआती दोनों मैच जीत लिए थे। वो हरियाणा स्टीलर्स को हराकर तीसरा भी जीतना चाहते थे। हालांकि, स्टीलर्स ने जीत दर्ज करके उनके विजय रथ को रोक दिया। इसी के साथ हरियाणा ने सीजन में अपनी दूसरी जीत प्राप्त की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ