UP Yoddhas vs Patna Pirates: प्रो कबड्डी लीग (PKL 2025) में आज यूपी योद्धाज और पटना पायरेट्स के बीच मैच होने वाला है। पटना टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलने वाली है, वहीं योद्धाज एक मैच जीतकर आ रहे हैं। पटना पायरेट्स को PKL की सबसे लोकप्रिय टीम माना जा सकता है। यूपी के कप्तान सुमित सांगवान अपनी टीम को दूसरी जीत दिलाने की कोशिश करेंगे, वहीं पायरेट्स भी बेहतरीन तरीके से शुरुआत चाहेंगे। इसी वजह से यह मैच काफी महत्वपूर्ण बन जाता है।

---विज्ञापन---

PKL 2025 में यूपी योद्धाज और पटना पायरेट्स के बीच भिड़ंत आज

प्रो कबड्डी लीग में आज दो मैच होने वाले हैं। टूर्नामेंट का सातवां और आज के दिन का पहला मुकाबला पटना पायरेट्स बनाम यूपी योद्धाज रहने वाला है। यह मुकाबला वाइजैग के विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब में होगा। यूपी की कमान इस साल सुमित सांगवान के हाथ में है, वहीं पटना पायरेट्स के कप्तान स्टार ऑलराउंडर अंकित जगलान हैं। यूपी जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल के टॉप पर जाना चाहेगी। इन दोनों टीमों के पिछले कुछ सीजन में मैच शानदार रहे हैं। यह भी उसी तरह का रह सकता है।

---विज्ञापन---

यूपी योद्धाज और पटना पायरेट्स का पूरा स्क्वाड

यूपी योद्धाज का स्क्वाड

  • रेडर्स: भवानी राजपूत, सुरेंदर गिल, गगन गौड़ा, केशव कुमार, डॉन्ग जोन ली, जतिन सिंह, प्रणय राणे, शिवम चौधरी और गुमान सिंह
  • डिफेंडर्स: सुमित सांगवान (कप्तान), आशु सिंह, हितेश, साहुल कुमार, महेंदर सिंह, मोहम्मदरेजा काबूद्राहांगी, गंगाराम, सचिन मणिपाल, रौनक नैन और जयेश महाजन

पटना पायरेट्स का स्क्वाड

  • रेडर्स: अंकित कुमार राणा, अयान लोहचाब, मनिंदर सिंह, सुधाकर एम, साहिल पाटिल, मिलन दहिया, दीपक जगलान
  • डिफेंडर्स: नवदीप, दीपक राजेंद्र सिंह, संकेत सावंत, आमीन घोरबानी, बालासाहेब साहाजी जाधव, थियागराजन युवराज, हामिद मिरजाई नादेर, सौरभ नरवाल, बालाजी डी, आशीष बीरवल, सोमबीर
  • ऑलरॉउंडर्स: अंकित जगलान (कप्तान)

कब, कहां और कैसे देखें यूपी योद्धाज vs पटना पायरेट्स?

यूपी योद्धाज और पटना पायरेट्स के बीच प्रो कबड्डी लीग का यह मैच शाम 8 बजे से लाइव आएगा। फैंस इस मैच का आनंद स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ले सकते हैं। ऑनलाइन यह महामुकाबला जियोहॉटस्टार ऐप पर लाइव आएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- PKL 2025: देवांक के आगे नहीं टिक पाई हरयाणा स्टीलर्स, पहले मैच में बंगाल वॉरियर्स की धमाकेदार जीत

---विज्ञापन---