PKL 2025 Live Streaming: प्रो कबड्डी लीग 2025 में एकबार फिर से 2 मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं। आज का पहला मैच गुजरात जायंट्स और तेलुगु टाइटन्स तो दूसरा मैच जयपुर पिंक पैंथर्स और यू मुंबा के बीच खेला जाएगा। दोनों मुकाबले अलग-अलग समय पर देखने को मिलेंगे। गुजरात जायंट्स इस सीजन में अपनी दूसरी जीत की तलाश कर रही है। अभी तक गुजरात ने पीकेएल 2025 में 7 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि महज 1 मैच में टीम को जीत मिल पाई है।
कब, कहां खेले जाएंगे दोनों मैच?
प्रो कबड्डी लीग 2025 में आजा का पहला मैच रात 8 बजे गुजरात जायंट्स और तेलुगु टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। ये मैच जयपुर के एसएमएस इंडोर स्टेडियम में होगा। इसके अलावा दूसरा मैच जयपुर पिंक पैंथर्स और यू मुंबा के बीच इसी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला रात 9 बजे शुरु होगा।
कहां लाइव देख सकते हैं दोनों मैच?
प्रो कबड्डी लीग 2025 के दोनों मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉस्टार पर होगी, जहां आप दोनों मैचों का मजा ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025 में पाकिस्तान के भविष्य पर लटकी तलवार, मिली एक और हार, तो टूर्नामेंट से बाहर!
गुजरात जायंट्स और तेलुगु टाइटन्स हेड टू हेड
प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में अभी तक गुजरात जायंट्स और तेलुगु टाइटन्स के बीच 12 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें से 10 मैचों में गुजरात जायंट्स तो महज 2 मैचों में तेलुगु टाइटन्स को जीत मिली है। हालांकि इस सीजन तेलुगु टाइटन्स का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है, जिसके चलते इस बार गुजरात जायंट्स के लिए जीत पाना काफी मुश्किल होने वाला है।
जयपुर पिंक पैंथर्स और यू मुंबा हेड टू हेड
वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स और यू मुंबा के बीच अभी तक प्रो कबड्डी लीग में 25 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें से 11 जयपुर पिंक पैंथर्स और 11 ही मैच यू मुंबा ने जीते हैं। वहीं दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले टाई रहे हैं। ऐसे में अब एकबार फिर से दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने मिलने वाली है।
ये भी पढ़ें:-पहले IPL से रिटायरमेंट, अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट में R Ashwin करेंगे वापसी, भारत नहीं विदेशी धरती पर काटेंगे बवाल!
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines