Pakistan Needs Defeat Sri Lanka

Asia Cup 2025 में पाकिस्तान के भविष्य पर लटकी तलवार, मिली एक और हार, तो टूर्नामेंट से बाहर!

PAK Needs Defeat SL: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को अगर बने रहना है, तो आज श्रीलंका के खिलाफ उन्हें किसी न किसी तरह से जीत दर्ज करनी होगी. सुपर 4 में उनकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही और भारत के खिलाफ उन्हें 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. अब पाकिस्तान के भविष्य पर तलवार लटकी है, क्योंकि हार उन्हें बाहर कर सकती है.

Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में दो मैच जीतकर सुपर 4 में जगह बना ली. हालांकि, भारत के खिलाफ सुपर 4 के पहले मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. अब पाकिस्तान के एशिया कप में भविष्य पर तलवार लटक रही है. श्रीलंका से आज पाक की भिड़ंत होने वाली है. अबू धाबी क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच ये मैच होगा. पाकिस्तान और श्रीलंका अपना पहला-पहला मैच हार चुके हैं. इसी वजह से दोनों के लिए ये मैच अहम रहेगा.

विज्ञापन

मिली एक और हार, तो टूर्नामेंट से बाहर!

सुपर 4 में सभी टीमें तीन मैच खेलते हुए नजर आएगी और पाकिस्तान को भारत से हार मिल चुकी है. अब उनके मैच श्रीलंका और बांग्लादेश से होने वाले हैं. बांग्लादेश ने श्रीलंका को सुपर 4 के पहले मैच में हराकर चौंका दिया है. ऐसे में पाकिस्तान को उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए. पाकिस्तान को एशिया कप में बने रहना है और फाइनल के लिए रास्ता बनाना है, तो आज श्रीलंका को हराना होगा. अगर यहां उनकी हार हुई, तो नेट रनरेट एकदम नीचे आ जाएगा और फिर उनके लिए क्वालीफाई करना बहुत मुश्किल हो जाएगा. वो टूर्नामेंट से लगभग बाहर ही हो जाएंगे. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ