Pro Kabaddi League 2025 Final: करीब दो महीने तक चले रोमांच और रिकॉर्ड तोड़ मुकाबलों के बाद शुक्रवार, 31 अक्टूबर को प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन का फाइनल खेला गया. दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक फाइनल मुकाबले में दबंग दिल्ली केसी ने पुणेरी पलटन को 30-28 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. दोनों टीमों ने पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन फाइनल में दिल्ली ने बाजी मार ली. ये दबंग दिल्ली का दूसरा PKL टाइटल है. इससे पहले दिल्ली ने 2021-22 में पटना पाइरेट्स को हराकर ट्रॉफी जीती थी.
फाइनल में दिल्ली ने दिखाई दबंगई
दबंग दिल्ली और पुनेरी पलटन के बीच खेला फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और जबरदस्त एक्शन से भरपूर रहा. दोनों ही टीमों ने शानदार शुरुआत की, लेकिन दबंग दिल्ली ने जल्दी ही खेल पर पकड़ बना ली. दिल्ली ने डिफेंस और रेंडिंग में दमदार प्रदर्शन करते हुए पहले हाफ में 20 पॉइंट्स बटोर लिए, जबकि पुनेरी पलटन 14 पॉइंट्स पर ही रुक गई. दिल्ली के रेडर्स जबरदस्त फॉर्म में थे. खासकर नीरज नरवाल की एक शानदार सुपर रेड देखने लायक थी. हाफ टाइम तक स्कोर 20-14 रहा और दिल्ली का दबदबा देखने को मिला.
ये भी पढ़ें- Women’s World Cup Final: कब-कहां और कितने बजे शुरू होगी भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खिताबी भिड़ंत? जानें पूरी डिटेल्स
आखिरी मिनट में आशु मलिक ने किया कमाल
वहीं, दूसरे हाफ में पुणेरी पलटन ने जबरदस्त वापसी करने कोशिश की. टीम की ओर से आदित्य शिंदे ने शानदार रेडिंग की और अकेले ही 10 पॉइंट्स झटके, जिससे दिल्ली थोड़ी देर के लिए दबाव में आ गई. लेकिन दिल्ली के कप्तान आशु मलिक ने संयम बनाए रखा. दिल्ली ने दूसरे हाफ में भी 20 अंक बनाए, जबकि पुणेरी फिर 14 अंकों पर ही सिमट गई. आखिरी मिनटों में आशु मलिक की डू-ऑर-डाई रेड ने मैच का पासा पलट दिया और दिल्ली ने रोमांचक अंदाज में जीत हासिल की.
विजेता टीम को मिले इतने करोड़
प्रो कबड्डी लीग 2025 की विजेता टीम दबंग दिल्ली को 3 करोड़ रुपए मिले, जबकि रनर-अप पुणेरी पलटन को 1.8 करोड़ का इनाम मिला. दिल्ली ने इससे पहले 2021-22 में पटना पाइरेट्स को हराकर खिताब जीता था, जबकि पुनेरी पलटन ने 2023-24 में हरियाणा स्टीलर्स को फाइनल में मात दी थी. गौरतलब है कि इस सीजन में भी दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और लीग स्टेज में 13-13 मैच जीतकर बराबरी पर ही थी. पॉइंट्स टेबल में 26-26 अंकों के साथ टॉप-2 में रहकर दोनों टीमों ने फाइनल में जगह बनाई, लेकिन खिताबी भिड़ंत में दिल्ली ने बाजी मारी ली और चार साल बाद फिर से ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
ये भी पढ़ें- Womens World Cup 2025 जीतने पर कितना मिलेगा इनाम? हारने वाली टीम भी होगी मालामाल
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines