Bengal Warriors vs Haryana Steelers: प्रो कबड्डी लीग (PKL 2025) की शुरुआत कुछ दिनों पहले हुई थी। लीग का छठा मैच हरयाणा स्टीलर्स और बंगाल वॉरियर्स के बीच देखने को मिला। दोनों ही टीमें काफी आक्रमकता से खेलती हुई नजर आई। बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल ने बवाल मचाया और वो टीम को जीत दिलाने में सफल हुए। स्टीलर्स को अपने पहले मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा। 10 पॉइंट के अंतर से वॉरियर्स की जीत देखने को मिली।

---विज्ञापन---

बंगाल वॉरियर्स को मिली बड़ी जीत

बंगाल वॉरियर्स और हरयाणा स्टीलर्स सीजन का पहला मैच खेल रहे थे। इसी वजह से दोनों ही जीत के साथ आगाज करना चाहते थे। यह मुकाबला वाइजैग के विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब से प्रसारित हुआ। बंगाल मैच में हमेशा ही हरयाणा से आगे रहा। गेम में 25 मिनट के करीब स्टीलर्स ने अच्छी वापसी करते हुए स्कोर को लगभग बराबर कर दिया। हालांकि, इसके बाद देवांक और टीम ने मिलकर एकतरफा वापसी की। 40 मिनट पूरे होने तक बंगाल 54 अंक हासिल कर चुका था, वहीं हरयाणा स्टीलर्स ने 44 पॉइंट अर्जित किए। 10 अंकों से हरयाणा ने यह मैच अपने नाम किया।

---विज्ञापन---

देवांक दलाल ने मचाया कोहराम

देवांक दलाल ने मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया और वो MVP रहे। उन्होंने 28 रेड डाली और इसमें 21 पॉइंट हासिल किए। उन्होंने 15 अंक टच और 6 बोनस से हासिल किए। मैच में उन्होंने एकतरफा जादू बिखेरा। उनके अलावा मनप्रीत प्रदीप ने भी सुपर 10 दर्ज किया। उन्होंने 8 टच और 5 बोनस पॉइंट हासिल किए। उन्होंने कुल 13 रेड पॉइंट्स निकाले। इन दोनों के प्रदर्शन ने बंगाल को मजबूती प्रदान की।

---विज्ञापन---

शिवम और विनय के प्रदर्शन पर फिरा पानी

हरयाणा स्टीलर्स की ओर से शिवम पटारे और विनय ने प्रभावित किया। शिवम ने 18 रेड डाली और उसमें 17 पॉइंट्स अर्जित किए। इसके अलावा सब्स्टीट्यूट के रूप में आए विनय ने भी 13 रेड पॉइंट्स हासिल किए। इन दोनों ने जरूर तगड़ा प्रदर्शन किया लेकिन इसपर पानी फिर गया। हरयाणा को भले ही पहले मैच में हार मिली है लेकिन कुछ पॉजिटिव उनके लिए सामने आए हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- PKL 2025: तमिल थलाइवाज पर भारी पड़े यू मुंबा के शेर, अजित-अनिल बने जीत के हीरो

---विज्ञापन---