---विज्ञापन---

खेल angle-right

अबू धाबी टी-10 लीग में लगेगा दिग्गजों का जमावड़ा, हरभजन-पोलार्ड और रसल मचाएंगे धमाल!

Abu Dhabi T10 Schedule: अबू धाबी में मौजूदा स्टार खिलाड़ियों के अलावा दुनिया के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों का जमावड़ा लगने वाला है. इस लीग में भारत के कई पूर्व स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. अबू धाबी टी-10 लीग में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी. भारत के कई स्टार खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा बनने वाले वाले हैं. इन खिलाड़ियों में हरभजन सिंह पीयूष चावला जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

---खबर नीचे जारी है---

Abu Dhabi T10 League: अबू धाबी टी-10 लीग का 9वां संस्करण 18 से 30 नवंबर के बीच खेला जाएगा. ये सभी मैच जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस लीग में स्टार खिलाड़ियों का जमावड़ा लगेगा. हरभजन सिंह से लेकर किरोन पोलार्ड और आंद्रे रसल इस लीग का हिस्सा होंगे. इस लीग में दुनिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों के अलावा कई मौजूदा स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

इन खिलाड़ियों पर नजरें

अबू धाबी टी-10 लीग में दुनिया के कई पूर्व और वर्तमान खिलाड़ी हिस्सा बनने वाले हैं. कुल 8 टीमें इस लीग का हिस्सा बनने वाली हैं. जिसमें अजमान टाइटन्स, एस्पिन स्टैलियन्स, डेक्कन ग्लेडियेटर्स, दिल्ली, बुल्स, नॉर्दन वॉरियर्स, क्वेटा क्वालरी, रॉयल चैंप्स और विस्टा राइडर्स शामिल हैं.

---खबर नीचे जारी है---

दिल्ली बु्ल्स की ओर से कीरोन पोलार्ड खेलेंगे, जबकि डेक्कन ग्लेडियेटर्स की ओर से आंद्रे रसल अहम भूमिका में होंगे.वहीं एस्पिन स्टैलियन्स से हरभजन सिंह अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरेंगे. हरभजन के अलावा पीयूष चावला भी इस लीग का हिस्सा बनेंगे.

शाजी उल मुल्क ने क्या कहा?

टी10 ग्लोबल स्पोर्ट्स के चेयरमैन शाजी उल मुल्क ने कहा कि फ्रेंचाइजी ने ड्राफ्ट में कुछ स्मार्ट पिक्स और साहसिक कदमों के साथ अपना दमखम दिखाया है. आश्चर्यजनक चयनों से लेकर रणनीतिक बदलावों तक, यह स्पष्ट है कि टीमें 2025 अबू धाबी टी10 के रोमांचक संस्करण के लिए कमर कस रही हैं. क्रिकेट का सबसे तेज प्रारूप हर साल आगे बढ़ रहा है.

---खबर नीचे जारी है---

ये 8 टीमें लेंगी हिस्सा

अजमान टाइटन्स: मोइन अली, रिले रोसौव, पीयूष चावला, विल स्मीड, जेसन बेहैंड्रॉफ, एलेक्स हेल्स, डैन लॉरेंस, आसिफ अली, क्रिस ग्रीन, आकिफ जावेद, जमान खान, एन्यूरिन डोनाल्ड, अलीशान शराफू, हैदर अली, वसीम अकरम, ल्यूक बेनकेंस्टीन, टॉम एस्पिनवाल, जो क्लार्क, आसिफ खान.

एस्पिन स्टैलियन्स: सैम बिलिंग्स, टाइमल मिल्स, हरभजन सिंह, आंद्रे फ्लेचर, अविष्का फर्नांडो, शेरफेन रदरफोर्ड, बिनुरा फर्नांडो, सैफ हसन, रयान बर्ल, अखिलेश बोडुगम, अली खान, बेन कटिंग, ज़ोहैर इकबाल, एस्सम मुती उर रब, हफीज उर रहमान, एशमीड नेड, मैथ्यू हर्स्ट, मोनांक पटेल, हर्षित सेठ.

---खबर नीचे जारी है---

डेक्कन ग्लेडियेटर्स: निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, आंद्रे रसेल, अकील होसेन, टॉम कोहलर-कैडमोर, रिचर्ड ग्लीसन, उस्मान तारिक, डेविड विसे, लाहिरू कुमारा, जॉर्डन थॉम्पसन, दिलप्रीत सिंह बाजवा, जेक बॉल, इबरार अहमद, मुहम्मद जवादुल्लाह, अजय कुमार, अली रजा, वफीउल्लाह तारखिल, लॉरी इवांस, मार्क चैपमैन.

दिल्ली बुल्स: रोवमैन पॉवेल, फिल साल्ट, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, सुनील नरेन, ब्लेसिंग मुजरुबानी, सलमान इरशाद, जेम्स विंस, टॉम मूरेस, कैस अहमद, मीर हमजा, जेम्स कोल्स, मुहम्मद रोहिद, जुनैद सिद्दीकी, फरहान खान, ब्रायन बेनेट, अरब गुल, रोमारियो शेफर्ड, फजलहक फारूकी .

---खबर नीचे जारी है---

नॉर्दर्न वॉरियर्स: शिम्रोन हेटमायर, ट्रेंट बाउल्ट, थिसारा परेरा, जॉनसन चार्ल्स, कॉलिन मुनरो, अजमतुल्लाह उमरजई, तबरजी शम्सी, ओडियन स्मिथ, शाहनवाज दहानी, दिनेश चांडीमल, हजरतुल्लाह जजई, असिथा फर्नांडो, सागर कल्याण, याकिन किरण राय, शाहिद इकबाल भुट्टा, बिलाल सामी, फरीदून दाऊदजई, प्रभात जयसूर्या, कदीम एलेने.

क्वेटा क्वालरी: लियाम लिविंगस्टोन, जेसन होल्डर, मोहम्मद आमिर, सिकंदर रजा, एंड्रीज गौस, एविन लुईस, इमरान ताहिर, फैबियन एलन, अब्बास अफरीदी, इरफान खान नियाजी, जॉर्ज स्क्रिमशॉ, ख्वाजा नफे, मुहम्मद वसीम, अब्दुल गफ्फा, खुजैमा बिन तनवीर, अराफात मिन्हास, उमर लोह्या, गुडाकेश मोती, अली नासिर.

---खबर नीचे जारी है---

रॉयल चैंप्स: जेसन रॉय, एंजेलो मैथ्यूज, शाकिब अल हसन, क्रिस जॉर्डन, डेनियल सैम्स, मोहम्मद शहजाद, निरोशन डिकवेला, ऋषि धवन, लियाम डॉसन, ब्रैंडन मैकमुलेन, इसुरु उदाना, क्वेंटिन सैम्पसन, राहुल चोपड़ा, हैदर रज्जाक, जाहिद अली, केल्विन पिटमैन, विशेन हालंबेज, जियाउर रहमान शरीफी, आरोन जोन्स.

ये भी पढ़ें:-6 मैच, 0 जीत… पाकिस्तान का काम तमाम, हुआ वुमेंस वर्ल्ड कप से बाहर, टीम इंडिया कैसे करेगी क्वालीफाई?

---खबर नीचे जारी है---

विस्टा राइडर्स: फार डु प्लेसिस, मैथ्यू वेड, एस श्रीसंत, ड्वेन प्रिटोरियस, भानुका राजपक्षे, एंड्रयू टाई, उन्मुक्त चंद, बेन मैकडरमॉट, दिलशान मधुशंका, नाहिद राणा, एंजेलो परेरा, सीन डिक्सन, हर्षित कौशिक, अंश टंडन, सीपी रिजवान, इज़हारुल्लाहक नवीद, एकीम अगस्टे, मुरली विजय, शराफुद्दीन अशरफ.

ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: पहले मैच में जीत के बाद बदल गई ऑस्ट्रेलियाई टीम, 3 धुरंधरों की एंट्री, गिल की बढ़ेगी परेशानी!

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 22, 2025 06:02 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola