टीम इंडिया के लिए खेल चुके पीयूष चावला ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 36 साल के हो चुके पीयूष चावला टीम इंडिया के साथ 2 विश्व कप जीत चुके हैं. साल 2007 में वो धोनी की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे. इसके बाद साल 2011 में भी वो विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे. इसके अलावा वो कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ आईपीएल का खिताब भी जीत चुके हैं. टीम इंडिया के लिए उन्होंने आखिरी बार साल 2012 में खेलते हुए नजर आए थे.
सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की जानकारी
इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है. इस पोस्ट में उन्होंने बीसीसीआई और यूपीसीए का खास धन्यवाद किया है. इसके अलावा उन्होंने अपने करियर के खास पलों को याद किया. आईपीएल के दौरान वो सीएसके, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने लिखा, “इस पारी को मैं ग्रैटिट्यूड के साथ खत्म करता हूं. क्रिकेट सभी क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से मैं संन्यास का ऐलान करता हूं. आप खूबसूरत सफर में आप सभी के सपोर्ट का मैं आभारी रहूंगा.”
पीयूष चावला का क्रिकेट कैसा रहा?
पीयूष चावला ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल साल 2006 में किया था. इसके कुछ टाइम बाद ही उन्होंने टी20 और वनडे में भी डेब्यू कर लिया था. उनके प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 3 टेस्ट, 25 वनडे और 7 टी20 मैच खेलते हुए 43 विकेट हासिल किए हैं.
इसके अलावा अगर उनके आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 192 मैचों में 192 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका इकॉनमी 7.96 का रहा है. आखिरी बार वो मुंबई इंडियंस के लिए साल 2024 में खेलते हुए दिखे थे.
ये भी पढ़िए- सहवाग ने मनोज तिवारी संग मिलकर चुनी IPL 2025 की बेस्ट XI, गिल-बटलर समेत इन प्लेयर्स को नहीं मिली जगह
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
26 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
51 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
54 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines