PCB: दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने एचबीएल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से हटने के अपने फैसले पर गहरा अफसोस जताया है। इसके साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उन पर एक साल का बैन भी लगा दिया है।
कॉर्बिन बॉश ने जारी किया बयान
कॉर्बिन बॉश ने एक बयान में कहा, “मुझे पीएसएल से हटने का अपना फैसला बहुत दुख देता है। मैं पाकिस्तान के लोगों, पेशावर जाल्मी के फैंस और पूरी क्रिकेट दुनिया से माफी मांगता हूं। पीएसएल एक शानदार टूर्नामेंट है और मैं समझता हूं कि मेरे इस फैसले से लोगों को निराशा हुई है। मैं अपनी गलती की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और जो सजा मुझे मिली है, उसे स्वीकार करता हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि वह इस अनुभव से सीखेंगे और भविष्य में नए जोश और फैंस के भरोसे के साथ पीएसएल में वापसी की उम्मीद करते हैं।
पीसीबी ने लगाया बैन
30 साल के कॉर्बिन बॉश को 13 जनवरी को PSL 2025 के ड्राफ्ट में पेशावर जाल्मी ने डायमंड कैटेगरी में चुना था। अब उनके ऊपर एक साल का बैन लगा है, जिसके चलते वह अगले साल PSL में नहीं खेल पाएंगे।
लिजाड विलियम्स की जगह किया गया था शामिल
कॉर्बिन बॉश को 8 मार्च को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के लिए टीम में शामिल किया था। उन्हें चोटिल खिलाड़ी लिजाड विलियम्स की जगह टीम में लिया गया। इसके बाद ही कॉर्बिन बॉश ने पीएसएल (PSL) से नाम वापस ले लिया। इस साल आईपीएल और पीएसएल दोनों टूर्नामेंट लगभग एक ही समय पर हो रहे हैं। आईपीएल 22 मार्च से 25 मई तक चलेगा और पीएसएल 11 अप्रैल से 18 मई तक खेला जाएगा।
कॉर्बिन बॉश को जनवरी में हुए पीएसएल ड्राफ्ट में पेशावर जाल्मी ने डायमंड कैटेगरी में चुना था। कॉर्बिन बॉश अब तक तीन इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था और उसी महीने टेस्ट डेब्यू भी किया था।
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
33 mins agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
1 hr agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: भारत का 7वां विकेट गिरा, तिलक वर्मा अजीबोगरीब तरीके से हुए रन आउट
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
3 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
3 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines