Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को बीसीसीआई ने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है। भारत के चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से मना करने के बाद पड़ोसी देश का 1996 के बाद से पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करने का सपना अधूरा रह सकता है। बीसीसीआई द्वारा 8 टीमों के टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान न भेजने के फैसले के बाद पीसीबी मौजूदा समय में असहाय नजर आ रहा है।
पाकिस्तान को मिली ECB का सपोर्ट
पाकिस्तान ने इसके लिए आईसीसी का भी दरवाजा खटखटाया, लेकिन यहां भी उसे मुंह की खानी पड़ी। लेकिन अब उसे इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का सपोर्ट मिला है। हालांकि ऐसा करने से ईसीबी और बीसीसीआई के बीच खटास पैदा हो सकती है। पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी और सीओओ सलमान नसीर ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बारे में बात करने के लिए लंदन में ईसीबी के अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन से मुलाकात की।
ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: BCCI के एक्शन से PCB को बड़ा झटका, चैंपियंस ट्रॉफी टूर के वेन्यू में हुआ बदलाव
पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए तैयार- नकवी
पीसीबी के अनुसार यह बैठक काफी सार्थक रही और उन्होंने थॉम्पसन के समर्थन का भी हवाला दिया। इसमें कहा गया, ‘इंग्लैंड का हालिया पाकिस्तान दौरा बहुत प्रभावशाली रहा। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हमारी शुभकामनाएं पाकिस्तान के साथ हैं।’ नकवी ने इंग्लैंड के अपने समकक्ष को आश्वस्त किया कि सभी चीजें पटरी पर हैं। नकवी ने थॉम्पसन से कहा, ‘पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए तैयार है। स्टेडियमों को अपग्रेड किया जा रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हर स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मेहमान टीमों को स्टेट गेस्ट प्रोटोकॉल दिया जाएगा।’
जय शाह ने जताई कड़ी आपत्ति
पीसीबी ने शुक्रवार को ट्रॉफी टूर शेड्यूल जारी किया जिसमें पीओके में स्थित स्कार्दू, हुंजा और मुजफ्फराबाद शहर शामिल थे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शेड्यूल पर कड़ी आपत्ति जताई और शहरों का दौरा करने की पीसीबी की योजना की आलोचना की। रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी ने कार्यक्रम की घोषणा करने से पहले आईसीसी सहित सभी हितधारकों से परामर्श नहीं किया था। बीसीसीआई की आलोचना के बाद आईसीसी ने पीसीबी से पीओके शहरों का दौरा रद्द करने को कहा, जिससे पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी।
ये भी पढ़ें: Video: दूसरे टी20 मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पीटा, ये 5 खिलाड़ी बने सबसे बड़े ‘विलेन’
संबंधित खबरें
अभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
23 mins agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
3 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
5 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
5 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines